- क्रिकेट न्यूज़
- News
- No big series like india australia can be played without an audience mark taylor 4070068
'भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसी कोई भी बड़ी सीरीज बिना दर्शकों के नहीं खेली जा सकती'
टीम इंडिया साल के आखिर में चार टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
Published On Jun 28, 2020, 06:04 PM IST
Last UpdatedJun 28, 2020, 06:04 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बयान दिया था कि उनकी योजना आगामी अंतरराष्ट्रीय मैचों जिसमें भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा प्रमुख है, उनका आयोजन दर्शकों की मौजूदगी में कराने की है। वहीं पूर्व कप्तान मार्क टेलर (Mark Taylor) ने कहा है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया जैसा कोई भी ‘बड़ा’ मैच दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जाना चाहिए
टेलर ने कहा कि पर्थ का आप्टस स्टेडियम और एडीलेड ओवल, जहां स्थिति नियंत्रण में है, इस प्रतिष्ठत टेस्ट मैच की मेजबानी का अधिकारी हासिल करने की दौड़ में शामिल हैं। आप्टस स्टेडियम में 60 हजार दर्शकों को बैठाने की क्षमता है और एमसीजी के बाद इसे ऑस्ट्रेलिया में सर्वश्रेष्ठ वेन्यू माना जाता है।
टेलर ने ‘चैनल 9’ से कहा, ‘‘क्या इसे दूसरी जगह आयोजित नहीं किया जा सकता? बेशक, ऑस्ट्रेलिया में जो हो रहा है उसे देखते हुए क्रिसमस तक शायद एमसीजी में 10 या 20 हजार लोगों की ही मेजबानी हो पाए जो ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसे बड़े टेस्ट के लिए काफी अच्छा नहीं लगेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आप पर्थ में आप्टस स्टेडियम में मैच करा सकते हैं या पूरे दर्शकों के लिए एडीलेड ओवल जा सकते हैं। एडीलेड के लोगों को भारतीयों को खेलते हुए देखना पसंद है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप के मैच के टिकट 52 मिनट के आसपास में ही बिक गए थे।’’
पश्चिमी आस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ (वाका) की प्रमुख क्रिस्टीना मैथ्यूज ने इस हाई प्रोफाइल टेस्ट सीरीज के आयोजन स्थल के रूप में पर्थ पर ब्रिसबेन को तरजीह देने के लिए पिछले महीने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पर निशाना साधा था।
टेलर का मानना है कि वाका विराट कोहली और उनकी टीम की मेजबानी का मौका हासिल करने का पूरा प्रयास करेगा।उन्होंने कहा, ‘‘ये स्थल, विशेष रूप से पर्थ इस मौके का फायदा उठाने का पूरा प्रयास करेगा क्योंकि खचाखच भरा स्टेडियम बेहतर लगेगा।’’