इंडियन जूनियर प्लेयर्स टी20 लीग में हिस्सा ना लें खिलाड़ी: बीसीसीआई

गौतम गंभीर हैं टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर

Edited By : Press Trust of India |Sep 11, 2017, 09:35 PM IST

Published On Sep 11, 2017, 09:35 PM IST

Last UpdatedSep 11, 2017, 09:35 PM IST

गौतम गंभीर © Getty Images
गौतम गंभीर © Getty Images

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने आज अपने से जुड़े सभी बोर्ड को ई-मेल भेजकर कहा कि उनसे जुड़े खिलाड़ियों को गैर मान्यता प्राप्त इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग (आईजेपीएल) में भाग नहीं लेना चाहिये। आईजेपीएल का आयोजन 19 से 29 सितंबर तक दुबई के आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अकादमी मैदान में होना प्रस्तावित है। हाल ही में इस टूर्नामेंट से जुड़े कार्यक्रम में आयोजकों ने विभिन्न प्रायोजकों के साथ आईसीसी के लोगो का भी इस्तेमाल किया था।

बीसीसीआई के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने राज्य इकाइयों को इससे संबंधित जो ई-मेल भेजा है उसकी प्रति पीटीआई के पास भी है। बीसीसीआई से जुड़ी राज्य इकाई के एक सचिव ने भी ई-मेल मिलने की पुष्टि की। ई-मेल में कहा गया, ‘हमारा ध्यान इंडियन जूनियर प्लेयर्स लीग और इंडियन जूनियर प्रीमियर लीग की तरफ आकर्षित किया गया। कृपया ध्यान दें कि इन दोनों टूर्नामेंटों को बीसीसीआई से मंजूरी प्राप्त नहीं है। आप से निवेदन है कि अपनी इकाइयों से पंजीकृत खिलाड़ियों को सुझाव दें कि वे इन टूर्नामेंट से नहीं जुड़ें।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

एक राज्य इकाई के सचिव ने कहा, ‘हमारे पास अंडर-16 और अंडर-19 पंजीकृत खिलाड़ियों के पूरे आंकड़े हैं। अगर कोई खिलाड़ी बीसीसीआई के निर्देश को नहीं मानेगा तो उसका नाम तुरंत सूची से हटा दिया जाएगा। साथ ही मुझे नहीं लगता कि इस लीग में भाग लेने वाला कोई खिलाड़ी कभी भी बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त किसी टूर्नामेंट में खेल पायेगा।’ ऑस्ट्रेलिया को हरा नंबर 1 वनडे टीम बन सकती है टीम इंडिया

दिलचस्प बात ये है कि सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर इस टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जोंटी रोड्स और वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी कायरन पोलार्ड भी आईजेपीएल के साथ मेंटोर के रूप में जुड़ रहे हैं। इस टूर्नामेंट से अभिनेता अरबाज खान मुंबई मास्टर्स और राजीव खंडेलवाल राजस्थान रोअरर्स के टीम मालिक के रूप में जुड़े हैं। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

Editor's Pick