• Home
  • News
  • No date set yet for conducting Indian selectors’ interview

फरवरी खत्‍म होने के कागार पर, अबतक तय नहीं नए चयनकर्ताओं के लिए इंटरव्‍यू की तारीख

बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली ने फरवरी तक नए चयनकर्ताओं की नियुक्ति की बात कही थी.

Edited By : Indo-Asian News Service |Feb 28, 2020, 02:46 PM IST

Published On Feb 28, 2020, 02:46 PM IST

Last UpdatedFeb 28, 2020, 02:46 PM IST

Sourav Ganguly © IANS

Sourav Ganguly © IANS

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने कहा था कि दो नए चयनकर्ताओं का चयन इस महीने के अंत तक कर दिया जाएगा। फरवरी खत्‍म होने से एक दिन दूर है और शुक्रवार सुबह तक क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) को यह नहीं बताया गया है कि मुंबई स्थित बोर्ड के मुख्यालय पर चयनकर्ताओं के इंटरव्यू कब होंगे।

इस मामले से संबंध रखने वाले सूत्र ने कहा कि मदन लाल, आर.पी. सिंह और सुलक्षण नाइक की सीएसी को अभी तक यह नहीं बताया गया है कि चयनकर्ताओं के इंटरव्यू कब लेने हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए फिट हैं पृथ्वी शॉ : कोच रवि शास्त्री

सूत्र ने कहा, “नहीं, अभी तक गुरुवार रात तक तीनों को यह नहीं बताया गया है कि चयनकर्ताओं के इंटरव्यू कब लिए जाएंगे। यह जल्दी होना चाहिए क्योंकि मार्च के पहले सप्ताह में ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज के लिए टीम का चयन होना है क्योंकि सीरीज का पहला वनडे 12 मार्च को खेला जाना है।”

पढ़ें:- शास्‍त्री का अटपटा बयान, ‘भारत के हित में थी हार..जीतते रहने से दिमाग हो जाता है बंद’

इससे पहले मदन लाल ने कहा था कि एक या दो मार्च तक दो नए चयनकर्ताओं का चुनाव हो जाएगा। मुख्य चयनकर्ता एमएसके. प्रसाद (दक्षिण जोन) और गगन खोड़ा (कंद्रीय जोन) का कार्यकाल समाप्त हो रहा है और इन दोनों के स्थान पर नए चयनकर्ताओं की भर्ती होनी है।

Editors Pick