• Home
  • News
  • No Defeat in First 7 Matches but Still Fail to Qualify for IPL 2026 Playoffs What Went Wrong for Punjab Kings

धमाकेदार शुरुआत, फिर बिगड़ गई बात- पंजाब किंग्स 16वीं बार प्लेऑफ में पहुंचने से चूकी

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2026 की शुरुआत शानदार ढंग से की थी. और ऐसा लग रहा था कि टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी. लेकिन हालात ऐसे बदले कि पंजाब किंग्स अंतिम चार में नहीं पहुंच पाई.

Edited By : Bharat Malhotra |May 25, 2026, 08:21 AM IST

Published On May 25, 2026, 08:21 AM IST

Last UpdatedMay 25, 2026, 08:21 AM IST

Punjab Kings Team

Punjab Kings Team

नई दिल्ली: पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंची थी. और वहां उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. और उसके बाद इस 2025 के सीजन में टीम की शुरुआत शानदार हुई. पहले सात में से टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया. टीम के 13 अंक थे और उसका एक पांव प्लेऑफ में आ चुका था. यहां से उसे अगले सात में से सिर्फ दो मैच और जीतने थे. लेकिन एक बार जो टीम की लय ऐसी बिगड़ी कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम लगातार छह मैच हार गई. हालांकि अपने आखिरी लीग मैच में उसने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा लेकिन रविवार, 24 मई को राजस्थान रॉयल्स की मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद पंजाब किंग्स की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं. राजस्थान की टीम 16 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई. जहां पहले से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद उसका इंतजार कर रही थीं.

कहां-कहां हुई पंजाब किंग्स की टीम से चूक

इस उतार-चढ़ाव या करें कि चढ़ाव-उतार भरे टूर्नामेंट के बाद पंजाब किंग्स टीम प्रबंधन के सामने बड़े सवाल हैं. साल 2025 से पहले फ्रैंचाइजी ने बिलकुल नए सिरे से टीम बनाई. सिर्फ दो खिलाड़ियों को रीटेन किया और बाकी सभी को खरीदा. श्रेयस अय्यर को कप्तानी दी. इस बदलाव के बाद पहले सीजन में इसका असर दिखा. दूसरे सीजन के भी पहले हाफ में पंजाब किंग्स सबसे आगे थी. टीम ने सात में से एक भी मैच नहीं गंवाया था. कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच में अंक बांटने पड़े थे. आखिर में वह एक अंक पंजाब किंग्स को भारी पड़ा. सोशल मीडिया पर यह वायरल हुआ कि पंजाब ने कोलकाता को एक अंक तोहफे मे दिया है. यह कहीं-न-कहीं अति आत्मविश्वास था. और टीम में भी कई मौकों पर दिखा. एक मैच हारने के बाद लगा कि टीम अपनी खामियों पर काम करेगी. लेकिन मैच-दर-मैच उन खामियों का फायदा उठाया गया. यह भी कहा गया कि पंजाब किंग्स गलत टाइम पर पीक कर गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सिर्फ तीन बार प्लेऑफ में पहुंची है पंजाब किंग्स

पहले सात में से कोई भी मैच नहीं हारने वाली टीम ऐसी फिसली कि प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई. लगातार जीत लेकिन… फिर तस्वीर पलट गई. 19 सीजन में यह 16वां मौका है जब पंजाब किंग्स टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है. सिर्फ 2008, 2014 और 2025 में पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में पहुंची है. इसमें से दो बार 2014 और 2025 में टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया है. लेकिन उसे हाथ में पकड़ने की सौभाग्य उसे नहीं मिला है.

पंजाब किंग्स के लिए सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

रैंकबल्लेबाजरन
1प्रभसिमरन सिंह510
2श्रेयस अय्यर498
3कूपर कॉनली491
4प्रियांस आर्या364
5मार्कस स्टॉयनिस216

इसके इतर सिर्फ अपना पांचवां सीजन खेल रही गुजरात टाइटंस की टीम चार बार प्लेऑफ में पहुंची है. दो फाइनल खेल चुकी है. एक बार तो उसने खिताब भी जीता है. पर पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीमें हैं जो पहले सीजन से खेल रही हैं और एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई हैं. दिल्ली की टीम एक बार फाइनल में जरूर पहुंची है और छह बार उसने प्लेऑफ तक का सफर तय किया है.

पंजाब किंग्स के लिए कैसा रहा आईपीएल 2026 का सफर

मैचतारीखनतीजा
1पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस31 मार्च, 2026PBKS 3 विकेट से जीता
2पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स03 अप्रैल, 2026PBKS 5 विकेट से जीता
3पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स06 अप्रैल, 2026मैच रद्द, दोनों टीमों 1-1 अंक
4पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद11 अप्रैल, 2026PBKS 6 विकेट से जीता
5पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस16 अप्रैल, 2026PBKS 7 विकेट से जीता
6पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स19 अप्रैल, 2026PBKS 54 रन से जीता
7पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपटिल्स25 अप्रैल, 2026PBKS 6 विकेट से जीता
8पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स28 अप्रैल, 2026RR 6 विकेट से जीता
9पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस03 मई, 2026GT 4 विकेट से जीता
10पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद06 मई, 2026SRH 33 रन से जीता
11पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स11 मई, 2026DC 3 विकेट से जीता
12पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस14 मई, 2026MI 6 विकेट से जीता
13पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु17 मई, 2026RCB 23 से जीता
14पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स23 मई, 2026पंजाब किंग्स 7 विकेट से जीता

पंजाब किंग्स की फील्डिंग रही खराब

पंजाब किंग्स की टीम का हार का कारणों में उसकी फील्डिंग का भी अहम किरदार रहा. टीम ने कई अहम मौकों पर कैच टपकाए और इस वजह से भी उसे मैच गंवाने पड़े. टीम की गेंदबाजी की कमजोरी और टॉप ऑर्डर पर बहुत ज्यादा निर्भरता की खमियाजा भी उसे भुगतना पड़ा. शुरुआत में काफी अर्से तक प्लेऑफ में पहुंचने के लिए पंजाब किंग्स को किसी दूसरी टीम पर निर्भर नहीं रहना था. लेकिन जैसे-जैसे टीम मैच हारती गई, तस्वीर बदलती गई. अपने आखिरी मैच में श्रेयस अय्यर की सेंचुरी की बदौलत टीम ने जीत हासिल की लेकिन उसके बाद भी उसके भाग्य की चाभी राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आखिरी मैच पर टिकी थी. वहां रियान पराग की टीम ने बाजी मारी और प्लेऑफ में पहुंची. और श्रेयस अय्यर की टीम के लिए रास्ते बंद हो गए.

क्या बदलाव करेगी टीम?

पंजाब किंग्स की टीम को अगले सीजन से पहले बैठकर कुछ कड़े फैसले लेने होंगे. टीम में अनुशासनहीनता की खबरें भी मीडिया में आईं. खिलाड़ी मैदान के बाहर की जिंदगी को लेकर खूब चर्चा में रहे. और आखिर पंजाब का खिताब का इंतजार और लंबा हो गया.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick