ऋषभ पंत के सपोर्ट में अब भी खड़े हैं कोच पोंटिंग, कहा- मेरी नजर में काबिल कप्तान

ऋषभ पंत की कप्तानी पूरे सीजन सवालों के घेरे में रही है क्योंकि युवा खिलाड़ी IPL-15 के दौरान कुछ अहम मौकों पर सही निर्णय लेने से चूक गए।

Edited By : Vanson Soral |May 22, 2022, 02:34 PM IST

Published On May 22, 2022, 02:34 PM IST

Last UpdatedMay 22, 2022, 02:34 PM IST

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए कहा है कि विकेटकीपर-बल्लेबाज अभी भी युवा हैं और कप्तानी की बारिकियां सीख रहे हैं। साथ ही उन्होंने पंत को कप्तानी के काबिल भी करार दिया।

पंत की कप्तानी पूरे सीजन सवालों के घेरे में रही है क्योंकि युवा खिलाड़ी IPL-15 के दौरान कुछ अहम मौकों पर सही निर्णय लेने से चूक गए। शनिवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली को मिली हार में भी पंत की ओर से एक रणनीतिक गलती देखने को मिली जिसकी वजह से RCB ने प्ले-ऑफ में जगह बना ली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल, MI के बल्लेबाज टिम डेविड पहली ही गेंद पर आउट थे। डेविड के बल्ले का किनारा लेते हुए गेंद पंत के दस्तानों में चली गई लेकिन उन्होंने फिर भी डीआरएस नहीं लिया। यही गलती बाद में दिल्ली की हार का कारण बनी। इस मैच में डेविड ने 309 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 11 गेंद पर 34 रन जड़ दिए।

मुंबई के हाथों 5 विकेट से हारने के बाद पोंटिंग ने कहा, “बिल्कुल, मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि पिछले सीजन में भी ऋषभ कप्तानी के लिए सही विकल्प थे। श्रेयस (अय्यर) के कंधे में चोट लगने के बाद ऋषभ ने टीम के साथ शानदार काम किया।”

कोच ने कहा, “वह अभी युवा है और अभी भी कप्तानी सीख रहा है। T20 टीम का कप्तान होना, विशेष रूप से आईपीएल में, जो एक उच्च दबाव वाला टूर्नामेंट है, करना आसान नहीं है। दुर्भाग्य से आपके द्वारा लिए जाने वाले हर एक फैसले की जांच की जाएगी। उन्हें निश्चित रूप से मेरा पूरा समर्थन है।”

पोंटिंग ने कहा कि वह मैच को फिसलते हुए देखकर “हताश” हो गए थे, लेकिन उन्होंने पंत को हार के लिए दोषी नहीं ठहराया। उन्होंने कहा, “खेल के एक पहलू पर उंगली उठाना हमेशा कठिन होता है। शीर्ष क्रम में हमारी बल्लेबाजी खराब थी, हमने 40 रन पर चार बल्लेबाज खो दिए, जो कि T20 मैच को शुरू करने का आदर्श तरीका नहीं है, विशेष रूप से बड़े खेल जो आप जीतना चाहते हैं।”

Editor's Pick