add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

खिलाड़ियों का नुकसान, बोर्ड का नहीं... टी-20 वर्ल्ड कप पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अजीबोगरीब बयान

बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने भी कहा था कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेता है, तो खिलाड़ियों को ही फाइनेंशियल नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें मैच फीस नहीं मिलेगा.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 14, 2026 8:58 PM IST

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश खेलेगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस जारी है. बांग्लादेश ने साफ कह दिया है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा नहीं करेगी. इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की फाइनेंस कमेटी के चेयरमैन नजमुल हुसैन का बड़ा बयान आया है. नजमुल हुसैन ने बुधवार को कहा कि अगर पुरुष टीम आने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर होती है, तो इससे बोर्ड को कोई फाइनेंशियल नुकसान नहीं होगा।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि अगर BCB वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेने का फैसला करता है, तो उसे फाइनेंशियल नुकसान हो सकता है. बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल ने भी कहा था कि अगर बांग्लादेश टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेता है, तो खिलाड़ियों को ही फाइनेंशियल नुकसान उठाना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें मैच फीस नहीं मिलेगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोर्ड का नहीं, खिलाड़ियों का होगा नुकसान: बीसीबी

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक नजमुल ने कहा, अगर हम वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं लेते हैं तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि नुकसान खिलाड़ियों का होगा. 2027 तक, हमारे रेवेन्यू पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि 2022 की ICC फाइनेंशियल मीटिंग में यह पहले ही तय हो चुका था. बोर्ड ने कहा कि भविष्य के वर्ल्ड कप या भविष्य के द्विपक्षीय या अंतरराष्ट्रीय इवेंट्स पर इसका असर होगा, मगर इस वर्ल्ड कप से इस पर कोई असर नहीं पड़ता है.

नजमुल हुसैन ने कहा कि खिलाड़ियों को नुकसान होगा क्योंकि जब वे खेलते हैं, तो उन्हें हर मैच के लिए मैच फीस मिलती है अगर कोई मैच में हिस्सा लेता है, या मैन ऑफ द मैच बनता है, या कोई खास परफॉर्मेंस देता है, तो आईसीसी नियमों और मैच रेगुलेशन के अनुसार उन्हें उनका हक मिलता है, वह पैसा पूरी तरह से खिलाड़ी का होता है, बोर्ड का उससे कोई लेना-देना नहीं है, मतलब बोर्ड को इससे कुछ भी फायदा या नुकसान नहीं होता है, बांग्लादेश यहां खेले या नहीं, बोर्ड को इससे कोई फायदा या नुकसान नहीं है, कम से कम इस वर्ल्ड कप से तो नहीं.

BCB क्रिकेटरों को मुआवजा नहीं देगा: नजमुल

नजमुल ने यह भी कहा कि अगर बांग्लादेश सुरक्षा कारणों से भारत में होने वाले ICC T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो जाता है, तो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड क्रिकेटरों को मुआवजा नहीं देगा, भले ही वे मुआवजे की मांग करें, उन्होंने तर्क दिया कि जब खिलाड़ी खराब प्रदर्शन करते हैं तो उनसे पैसे वापस नहीं मांगे जाते हैं.

नजमुल ने गुस्से वाले लहजे में पूछा, “हम मुआवजा क्यों दें? अगर वे कहीं जाते हैं और कुछ नहीं कर पाते, तो हम उनके पीछे जो करोड़ों टका खर्च करते हैं, क्या हम उनसे वह पैसा वापस मांगते हैं? क्या हम मांगते हैं? मुझे जवाब दो.

हम खिलाड़ियों से सलाह नहीं लेंगे: नजमुल

नजमुल ने आगे कहा कि बोर्ड वर्ल्ड कप से पहले यात्रा करने की उनकी इच्छा जानने के लिए खिलाड़ियों से सलाह नहीं लेगा, यह एक ऐसा तरीका है जिसका पालन कुछ टेस्ट खेलने वाले देश करते हैं जब कुछ देशों में खेलने को लेकर चिंताएं होती. उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ियों का फैसला नहीं है, वर्ल्ड कप टीम खिलाड़ियों से पूछकर नहीं बनती, जो फाइनल टीम चुनी जाएगी, वही वर्ल्ड कप में जाएगी.

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/