add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

U19 World Cup : जेब में हाथ डालकर खड़ा रहा बांग्लादेशी कप्तान, भारतीय कैप्टन से नहीं मिलाया हाथ, VIDEO

बांग्लादेश की टीम ने मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारत और बांग्लादेश के संबंध खराब दौर से गुजर रहे हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 17, 2026 5:26 PM IST

IND U19 VS BAN U19: भारत और बांग्लादेश की टीम अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में शनिवार को आमने-सामने हुई. बांग्लादेश से जारी खराब संबंधों का असर इस मैच में भी देखने को मिला, जब दोनों कप्तानों ने टॉस के दौरान हाथ नहीं मिलाया.

बांग्लादेश की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. बारिश के कारण मैच देरी से शुरू होने के बाद भारत के कप्तान आयुष म्हात्रे और बांग्लादेश के उप कप्तान जवाद अबरार टॉस के लिए आए थे, लेकिन सिक्का उछालने से पहले या बाद में उन्होंने हाथ नहीं मिलाया. हालांकि दोनों टीमों ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जेब में हाथ डालकर खड़ा रहा बांग्लादेशी उप-कप्तान

टॉस के दौरान बांग्लादेश के बांग्लादेश के उप कप्तान जवाद अबरार जेब में हाथ डालकर खड़े रहे और टॉस जीतने के बाद वह भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे से बिना हाथ मिलाए आगे बढ़ गए.

पाकिस्तान से पहले से जारी है नो हैंडशेक

बता दें कि भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच एशिया कप से ही नो हैंडशेक जारी है. भारत और पाकिस्तान की टीम के खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाती है. अब बांग्लादेश ने भी इसकी शुरुआत कर दी है.

बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत दौरे से किया है इनकार

बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने अगले महीने से शुरू होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया है. बांग्लादेश अपने मैच भारत से बाहर खेलना चाहती है, हालांकि आईसीसी ने आधिकारिक तौर पर इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है. आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच इसे लेकर बातचीत जारी है. बांग्लादेश की टीम ने यह फैसला मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद लिया है. बांग्लादेश ने अपने देश में आईपीएल के प्रसारण पर रोक लगा दी है. बांग्लादेश के इस फैसले के बाद भारत के साथ उसके संबंध आने वाले दिनों में और खराब हो सकते हैं.