add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND VS PAK T20 WC 2026: खत्म हुआ सस्पेंस, भारत- पाकिस्तान मैच में कप्तानों ने नहीं मिलाया हाथ

एशिया कप 2025 से शुरू हुआ यह सिलसिला टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भी जारी रहा. टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 15, 2026 7:22 PM IST

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को आमने-सामने हुई. पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. इस मैच में टॉस के दौरान दोनों कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया. एशिया कप 2025 से शुरू हुआ यह सिलसिला टी-20 वर्ल्ड कप मैच में भी जारी रहा.

मैच से एक दिन पहले भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव ने हैंडशेक के सवाल पर कहा था कि 24 घंटे का इंतजार करें, सब साफ हो जाएगा. मगर 24 घंटे बाद टीम इंडिया का स्टैंड नो हैंडशेक को लेकर जारी रहा. भारतीय कप्तान ने टॉस के दौरान हाथ मिलाने से परहेज किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

.पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

.पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. भारतीय टीम में दो बदलाव हुआ है. संजू सैमसन की जगह अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेट कीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान (प्लेइंग XI): सैम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेट कीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक

T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/