'हमें कोई भी मजबूर नहीं कर सकता...', वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश ने फिर दोहरायी मांग
'हमें कोई भी मजबूर नहीं कर सकता...', वर्ल्ड कप विवाद पर बांग्लादेश ने फिर दोहरायी मांग
चटगांव: आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. आईसीसी की तरफ से दिए गए 21 जनवरी तक की डेडलाइन के ठीक एक दिन पहले बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा है कि कोई भी बांग्लादेश पर भारत में खेलने का दबाव...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - January 20, 2026 6:55 PM IST
Bangladesh cricket team
चटगांव: आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 विश्व कप 2026 को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. आईसीसी की तरफ से दिए गए 21 जनवरी तक की डेडलाइन के ठीक एक दिन पहले बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने कहा है कि कोई भी बांग्लादेश पर भारत में खेलने का दबाव नहीं डाल सकता.
चटगांव में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए नजरुल ने कहा कि बांग्लादेश अपने रुख पर कायम है और सुरक्षा कारणों से भारत में अपने टी20 विश्व कप मैच खेलने के पक्ष में नहीं है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
उन्होंने कहा, ‘अगर आईसीसी भारतीय क्रिकेट बोर्ड के दबाव में आकर हम पर कोई गलत या बेमतलब की शर्त थोपने की कोशिश करती है, तो बांग्लादेश उसे स्वीकार नहीं करेगा. पाकिस्तान ने भी भारत जाकर खेलने से इनकार किया था और तब आईसीसी ने वेन्यू बदलने का फैसला लिया था. बांग्लादेश ने भी पूरी तरह तार्किक और सुरक्षा से जुड़े आधार पर वेन्यू बदलने की मांग की है.’
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) से आग्रह किया है कि उनके मैचों को टी20 विश्व कप 2026 के सह-मेजबान श्रीलंका में आयोजित किया जाए. इसके पीछे दोनों देशों के बीच मौजूदा राजनीतिक तनाव और खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता को मुख्य वजह बताया गया है.
ICC ने ठुकराया बांग्लादेश का मैच शिफ्ट करने का अनुरोध
आईसीसी ने बांग्लादेश द्वारा अपने मैच श्रीलंका में आयोजित करने के बांग्लादेश के अनुरोध को खारिज कर दिया है और बीसीबी को 21 जनवरी तक का समय दिया है. अगर निर्धारित समय तक बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भारत आकर टी20 विश्व कप खेलने का फैसला नहीं करता है तो उसे टूर्नामेंट से बाहर किया जा सकता है और उनकी जगह स्कॉटलैंड को मौका दिया जा सकता है.
आईसीसी ने बीसीबी द्वारा बांग्लादेश को ग्रुप बी में आयरलैंड की जगह रखने के अनुरोध को भी अस्वीकार कर दिया है.
बांग्लादेश की सत्ता से शेख हसीना के हटने और मोहम्मद युनूस के काबिज होने के बाद अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा बढ़ी है. हाल के दिनों में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा में भारी इजाफा हुआ है. भारत में हिंदू संगठनों ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा का भारी विरोध किया है.
केकेआर ने मुस्ताफिजुर को रिलीज कर दिया
आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर ने 9.2 करोड़ की बड़ी कीमत में खरीदा था. रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर विरोध था और भारी दबाव के बीच बीसीसीआई ने केकेआर को रहमान को रिलीज करने का आदेश दिया. बीसीसीआई के आदेश के बाद केकेआर ने रहमान को रिलीज कर दिया और इसी के बाद से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप के लिए अपनी टीम को भारत न भेजने की बात शुरू की.
सभी की नजरें 21 जनवरी के बाद आने वाले आईसीसी के फैसले पर टिकी हैं, जो इस विवाद की दिशा तय करेगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.