Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - February 4, 2026 2:57 PM IST

नई दिल्ली: क्या विराट कोहली और रोहित शर्मा को अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए. यह सवाल क्रिकेट प्रेमियों के बीच में चर्चा का विषय बना रहता है. पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस पर अपनी राय रखी है. धोनी ने कहा इन दोनों सीनियर बल्लेबाजों का समर्थन करते हुए कहा है कि उन्हें कोई यह न बताए कि वे खेलना जारी रख सकते हैं या नहीं. धोनी ने स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर जतिन सप्रू के साथ एक इंटरव्यू में भारतीय क्रिकेट पर बात की.
लगभग आधे घंटे की बातचीत के दौरान धोनी से जब रोहित (38 वर्ष) और कोहली (37 वर्ष) के 2027 वनडे विश्व कप खेलने की संभावना को लेकर बात सवाल पूछा तो कैप्टन कूल ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘माफ कीजिए, सवाल क्या है.’
लेकिन धोनी ने तुरंत ही गंभीर लहजा अपनाते हुए पूछा, ‘क्यों नहीं. किसी को विश्व कप क्यों नहीं खेलना चाहिए. मेरे लिए उम्र कोई पैमाना नहीं है. मेरे लिए प्रदर्शन और फिटनेस ही पैमाना हैं. मेरा मानना है कि किसी को कुछ भी बताने की जरूरत नहीं है. लेकिन यह साफ होना चाहिए कि सबके साथ एक जैसा व्यवहार किया जाएगा.’
उन्होंने कहा, ‘जब मैंने पदार्पण किया तब मैं 24 साल का था. किसी ने मुझे कुछ नहीं कहा और अब जब मैं 10 साल या 20 साल से भारत के लिए खेल रहा हूं, तो किसी को आकर मेरी उम्र के बारे में बताने की जरूरत नहीं है.’ यह 44 वर्षीय खिलाड़ी अब भी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलता है. धोनी ने कहा कि टीम में अनुभव काफी महत्व रखता है.
उन्होंने कहा, ‘चाहे रोहित हों या विराट या अगले पांच वर्षों में उभरने वाले बाकी खिलाड़ी. वे अगला विश्व कप खेल सकते हैं या नहीं, यह तय करना हमारा काम नहीं है. यह उनका काम है. अगर वे अच्छा खेलते रहते हैं. अगर उनमें देश के लिए अच्छा प्रदर्शन करने की इच्छा है, तो फिर वे क्यों नहीं खेल सकते.’

धोनी ने कहा, ‘आपको अनुभवी खिलाड़ी नहीं मिल सकते. आपको 20 साल की उम्र वाला कोई अनुभवी खिलाड़ी नहीं मिल सकता, जब तक कि वह सचिन तेंदुलकर जैसा न हो. आप जानते हैं कि उस उम्र में अनुभव तभी मिलता है जब आप 16 या 17 साल की उम्र में खेलना शुरू करते हैं.’ धोनी ने कहा कि किसी खिलाड़ी को तब तक अनुभवी नहीं माना जा सकता जब तक कि उसने अपने करियर में लंबे समय तक दबाव का सामना न किया हो.
उन्होंने कहा, ‘अगर आप 20-25 मैचों को अनुभव कह रहे हैं, तो वे अनुभवी नहीं हैं क्योंकि खिलाड़ियों के लिए दबाव में खेलना अहम होता है. मुझे वह अनुभव हासिल करने के लिए 80-85 मैच खेलने होंगे और फिर यह सीखना होगा कि अपने मन को कैसे काबू में रखूं, अपनी भावनाओं को कैसे नियंत्रित करूं और दबाव में कैसे अच्छा प्रदर्शन करूं. इसलिए मुझे लगता है कि अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का सही तालमेल बहुत महत्वपूर्ण होता है.’
| बल्लेबाज | मैच | पारी | रन | औसत | 100 | 50 |
| सचिन तेंदुलकर | 463 | 452 | 18426 | 44.83 | 49 | 96 |
| विराट कोहली | 311 | 299 | 14797 | 58.71 | 54 | 77 |
| रोहित शर्मा | 282 | 274 | 11577 | 48.84 | 33 | 61 |
भारत के मौजूदा मुख्य कोच गौतम गंभीर ने अब केवल वनडे में खेलने वाले रोहित और कोहली के भविष्य पर कोई साफ टिप्पणी नहीं की है. धोनी ने कहा कि जो भी खिलाड़ी फिट रहकर अच्छा प्रदर्शन कर सकता है, उसे उम्र की परवाह किए बिना अपनी जगह बनाए रखने का अधिकार होना चाहिए.
उन्होंने कहा, ‘सभी के साथ बराबर व्यवहार करना जरूरी है. जो लोग अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, वे टीम में होंगे. जो लोग अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, उन्हें वहां जगह नहीं मिलेगी. अगर कोई खिलाड़ी फिट नहीं है तो आप उसे किसी भी समय बाहर निकाल सकते हैं. अगर वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है तो आप उसका आकलन करेंगे.’
धोनी ने कहा, ‘इसलिए चयन के मामले में किसी भी खिलाड़ी के बारे में कोई सवाल नहीं होना चाहिए. केवल एक ही मानदंड है. आप अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, आप फिट हैं तो खेलना जारी रखिए.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
