• Home
  • News
  • No Opening Ceremony for IPL 2026 BCCI Takes a big decision to play tribute to stampede victims of 4th June 2025

IPL 2026: आईपीएल फैंस के लिए बड़ी खबर, BCCI ने ओपनिंग सेरेमिनी पर लिया इमोशनल फैसला

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है. आईपीएल की ओपनिंग सेरेमिनी पर बोर्ड का यह फैसला आखिर क्या है. और बोर्ड ने ऐसा क्यों किया.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 26, 2026, 05:55 PM IST

Published On Mar 26, 2026, 05:55 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2026, 05:55 PM IST

bcci took decision on no opening ceremony in ipl 2026

bcci took decision on no opening ceremony in ipl 2026

आईपीएल फैंस के लिए बड़ी खबर है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने एक फैसला लिया है. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुर की जीत के बाद मनाए गए जश्न में 11 लोगों की मौत हुई थी. और इसी के प्रति संवेदनाएं जताते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 की ओपनिंग सेरेमिनी नहीं मनाने का फैसला किया है. 28 मार्च को सीजन का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले किसी तरह की कोई कार्यक्रम नहीं होगा.

क्या हुआ था 4 जून 2025 को

आरसीबी ने पिछले साल पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था. 18 साल में पहला मौका था जब रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया. इसके बाद फैंस खुशी से झूम उठे. चार जून को आईपीएल विजेता टीम के लिए जश्न मनाया गया. और इसी दौरान चार जून को स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ में 11 लोग मारे गए. आईपीएल और कर्नाटक राज्य क्रिकेट असोसिएशन ने उन 11 लोगों की याद में स्टेडियम में हमेशा 11 सीटें खाली रखने का भी फैसला किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल की ओपनिंग सेरेमिनी तो नहीं होगी लेकिन अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया के हवाले से लिखा है कि क्लोजिंग सेरेमिनी बहुत शानदार होगी. यह सेरेमिनी 31 मई को होगी, जिस दिन आईपीएल का फाइनल खेला जा सकता है.

ओपनिंग सेरेमिनी पर क्या बोले देवजीत सैकिया

अखबार ने सैकिया के हवाले से लिखा, ‘पिछले साल चार जून को हुई दर्दनाक हादसे की वजह से इस बार बेंगलुरु में आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले कोई आधिकारिक फंक्शन नहीं होगा. बीसीसीआई आईपीएल-19 की शुरुआत से पहले कोई मनोरंजन कार्यक्रम नहीं करेगी. ऐसा पिछले साल चार जून को मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया जाएगा.’

सैकिया ने आगे बताया, ‘हालांकि बीसीसीआई और आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल आईपीएल खत्म होने के बाद मनोरंजन कार्यक्रम करने पर विचार कर रही है. जो टूर्नामेंट के फाइनल के दिन (31 मई) को होगा.’

पिछले साल कोलकाता के ईडन गार्डंस पर बहुत बड़ी ओपनिंग सेरेमिनी हुई थी.

पहले भी रद्द हो चुकी है आईपीएल की ओपनिंग सेरेमिनी

ऐसा पहली बार नहीं है जब आईपीएल की ओपनिंग सेरेमिनी न हो रही हो. साल 2019 में जब पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे, तब भी ओपनिंग सेरेमिनी नहीं हुई थी. तब सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (सीओए) ने भी आईपीएल 12 की ओपनिंग सेरेमिनी रद्द कर दी थी. और उसके लिए तय किया गया फंड पीड़ितों के परिवार को दिया गया था.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick