- क्रिकेट न्यूज़
- News
- No Reserve day for 2nd semifinal in T20 World cup 2024
T20 World cup 2024: दूसरे सेमीफाइनल में नहीं होगा रिजर्व डे, जानें बारिश हुई तो कैसे पूरा होगा मैच
मैच को उसी दिन खत्म करने की व्यवस्था की गई है. मैच के लिए अतिरिक्त चार घंटे आवंटित किए गए हैं ताकि टीम को लगातार दिनों में खेलना यात्रा करना और फिर खेलना न पड़े.
Published On May 14, 2024, 08:20 PM IST
Last UpdatedMay 14, 2024, 08:20 PM IST
(Image credit- @T20WorldCup twitter)
नई दिल्ली. आईसीसी और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखने का फैसला लिया है. इस मैच के लिए 250 मिनट का अतिरिक्त समय आवंटित किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि मैच उसी दिन समाप्त हो.
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे सेमीफाइनल को लेकर यह स्पष्ट किया गया है कि खेल को उसी दिन समाप्त करने की व्यवस्था की गई है. मैच के लिए अतिरिक्त चार घंटे आवंटित किए गए हैं ताकि टीम को लगातार दिनों में खेलना यात्रा करना और फिर खेलना न पड़े.
पहला सेमीफाइनल 26 जून को त्रिनिदाद में है और यह स्थानीय समयानुसार रात 8.30 बजे (भारत के समय के अनुसार अगले दिन सुबह 6 बजे) शुरू होगा. इस मैच में एक रिजर्व दिन आवंटित किया है और यदि त्रिनिदाद में बारिश होती है, तो मैच 27 जून तक चलेगा.
दूसरे सेमीफाइनल में मिलेगा 250 अतिरिक्त मिनट
गुयाना में दूसरे सेमीफाइनल में रिजर्व डे नहीं हैं, दूसरा सेमीफाइनल 27 जून को स्थानीय समयानुसार सुबह 10.30 बजे (भारत के समयानुसार रात 8.30 बजे) शुरू होने वाला है और मैच उसी दिन समाप्त करना होगा. आईसीसी ने खेल के लिए अतिरिक्त 250 मिनट आवंटित किए हैं जिसका मतलब है कि अंपायर 20 मैच खत्म करने के लिए लगभग आठ घंटे तक इंतजार कर सकते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, भारत गुयाना में दूसरा सेमीफाइनल खेलने की कतार में है
अगर बारिश नहीं बंद हुई तो कैसे तय होगा विजेता ?
दूसरा सेमीफाइनल अगर बारिश से पूरा नहीं हो सका तो ऐसी स्थिति में सुपर-8 में टॉप पर रहने वाली टीम को विजेता घोषित किया जाएगा.