'इंडिया में वो सिलेक्टर पैदा नहीं हुआ जो कोहली को ड्रॉप कर सके', पूर्व पाकिस्तानी कप्तान का दावा

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने कहा है कि कोहली वाकई खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन कोई सिलेक्टर उन्हें ड्रॉप नहीं कर सकता है।

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 15, 2022, 10:21 PM IST

Published On Jul 15, 2022, 10:21 PM IST

Last UpdatedJul 15, 2022, 10:21 PM IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का कहना है कि भारत में ऐसा कोई सिलेक्टर नहीं है जो विराट कोहली को टीम से ड्रॉप कर सके। साल 2022 में सभी प्रारूपों में मिलाकर कोहली का बल्लेबाजी औसत 25.50 का है। किसी कैलेंडर ईयर में यह कोहली का सबसे खराब प्रदर्शन है। लेकिन लतीफ को लगता है कि इसके बावजूद कोहली को ड्रॉप नहीं किया जा सकता।

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 में नहीं
कोहली का नाम वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टीम में नहीं है। बोर्ड की ओर से कोहली को शामिल नहीं किए जाने का कारण नहीं बताया गया है। हालांकि खबरें हैं कि कोहली ने पहले ही खुद ही आराम मांगा था। कोहली एशिया कप और फिर इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इंग्लैंड में रहे हैं असफल
पूर्व भारतीय कप्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे इंटरनैशनल में सिर्फ 16 रन बनाए थे। इससे पहले टी20 सीरीज में खेले दो मैचों में भी कोहली ने सिर्फ 1 और 11 रन की पारियां खेली थीं।

लतीफ का बड़ा बयान
लतीफ से जब पूछा गया कि क्या कोहली को टीम से ड्रॉप किया जा सकता है तो उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल ‘कॉट बिहाइंड’ पर बातचीत में कहा, ‘इंडिया में वो सिलेक्टर पैदा नहीं हुआ है जो विराट को ड्रॉप कर सके।’

बाबर आजम ने किया सपॉर्ट
कोहली ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय शतक नवंबर 2019 में लगाया था। एक बार फिर गुरुवार को वह रन बनाने में असफल रहे। गुरुवार को पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टि्वटर पर कोहली के सपॉर्ट में लिखा, ‘यह भी गुजर जाएगा। मजबूत रहो विराट कोहली।’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick