×

पाकिस्तान के इन दिग्गज खिलाड़ियों को नही मिला कोई भी खरीदार

यूनिस को शीर्ष प्लैटिनम वर्ग में रखा गया था, जिसमें खिलाड़ियों को 80 हजार से 1,45,000 डॉलर की राशि मिलनी थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 22, 2015 3:14 PM IST

यूनिस खान© Getty Images
यूनिस खान© Getty Images

कराची। पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर यूनिस खान को पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के पहले दिन सोमवार को कोई खरीदार नहीं मिला यूनिस को शीर्ष प्लैटिनम वर्ग में रखा गया था, जिसमें खिलाड़ियों को 80 हजार से 1,45,000 डॉलर की राशि मिलनी थी। उन्होंने सोमवार को घरेलू प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में शतक भी जड़ा, लेकिन इसके बावजूद लाहौर में हुए ड्राफ्ट में उन्हें किसी टीम ने नहीं चुना जबकि कप्तान मिस्बाह उल हक को इस्लामाबाद फ्रेंचाइजी ने चुना। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि खिलाड़ियों का ड्राफ्ट मंगलवार को जारी रहेगा और पांच फ्रेंचाइजी में से कोई भी यूनिस को उसी या कम बोली राशि में अपनी टीम में शामिल कर सकती हैं। ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप से पहले ब्रेंडन मैक्कुलम ने की संन्यास की घोषणा

इस्लामाबाद यूनाईटेड ने ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन को आइकन खिलाड़ी के रूप में खरीदा, जबकि क्वेटा ग्लेडिएटर्स ने इंग्लैंड के केविन पीटरसन को अपनी टीम से जोड़ा। लाहौर कलंदर्स ने आइकन खिलाड़ी के रूप में क्रिस गेल को चुना। बाएं हाथ के दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को गोल्ड वर्ग में रखा गया था और उन्हें कराची फ्रेंइचाइजी ने चुना।

प्लैटिनम टेस्ट कप्तान मिस्बाह को इस्लामाबाद यूनाईटेड फ्रेंचाइजी ने खरीदा और दुबई तथा शारजाह में 4 फरवरी से शुरू हो रही पीएसएल के लिए अपनी टीम का कप्तान भी नियुक्त किया। राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हुए खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के पहले दिन पाकिस्तान के टी-20 के कप्तान शाहिद अफरीदी को पेशावर जल्मी फ्रेंचाइजी ने खरीदा, जबकि कराची किंग्स ने ऑलराउंडर शोएब मलिक पर दांव लगाया। ये भी पढ़ें: नागपुर पिच को मिली आईसीसी की चेतावनी 

पहले दिन के ड्राफ्ट के बाद फ्रेंचाइजी टीमें इस प्रकार हैं:

पेशावर जल्मी :- मुख्य कोच – मोहम्मद अकरम, शाहिद अफरीदी, वहाब रियाज, डेरेन सैमी, कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, क्रिस जोर्डन, तमीम इकबाल, जुनैद खान और जिम एलेनबी।

कराची किंग्स : मुख्य कोच – मिकी आर्थर, शोएब मलिक, साकिब अल हसन, सोहेल तनवीर, इमाद वसीम, रवि बोपारा, लेंडल सिमंस, मोहम्मद आमिर, बिलावल भट्टी और जेम्स विन्स।

लाहौर कलंदर्स :- मुख्य कोच- पैडी अपटन, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, उमर अकमल, मोहम्मर रिजवान, यासिर शाह, शोएब मकसूद, मुस्तफिजुर रहमान, किवोन कूपर और कैमरन डेलपोर्ट।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स:- मुख्य कोच- मोइन खान, केविन पीटरसन, सरफराज अहमद, अहमद शहजाद, अनवर अली, जेसन होल्डर, ल्यूक राइट, जुल्फिकार बाबर, उमर गुल और एल्टन चिगुंबुरा।

इस्लामाबाद यूनाईटेड :- मुख्य कोच- डीन जोन्स, शेन वाटसन, आंद्रे रसेल, मिसबाह उल हक, सैमुअल बद्री, मोहम्मद इरफान, ब्रेड हेडिन, शरजील खान, मोहम्मद समी और खालिद लतीफ।

TRENDING NOW