- क्रिकेट न्यूज़
- News
- No Test comeback for Chris Gayle; final international appearance will instead be against India in 3rd ODI
टेस्ट में नहीं होगी क्रिस गेल की वापसी; भारत के खिलाफ तीसरे वनडे से हो सकती है अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
Published On Aug 10, 2019, 12:00 PM IST
Last UpdatedAug 10, 2019, 12:00 PM IST
क्रिस गेल (IANS)
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने आखिरकार विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को टेस्ट टीम में शामिल करने के लालच को छोड़ दिया है। भारत के खिलाफ दो मैचों के लिए घोषित 13 सदस्यीय स्क्वाड में गेल का नाम नहीं है।
39 साल के गेल ने साल 2014 में आखिरी बार टेस्ट क्रिकेट खेला था लेकिन इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप के दौरान गेल ने संकेत दिया था कि वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले इस खेल के सबसे पुराने फॉर्मेट को फिर से खेलने के लिए तैयार हैं। गेल ने 103 टेस्ट मैचों में 7,214 रन बनाए हैं, जिसमें 333 रन का उनका सर्वाधिक स्कोर भी शामिल है।
30 अगस्त से 3 सितंबर तक भारत के खिलाफ खेला जाना वाला दूसरा टेस्ट मैच गेल के घरेलू मैदान जमैका के सबीना पार्क में खेला जाएगा। लेकिन फिलहाल ऐसी आशंका है कि गेल का आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच उनके घर पर ना होकर भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में होगा।