• Home
  • News
  • No Time to Experiment, We Have to Find the Best in Sri Lankan Cricket; Says Lasith Malinga

'न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छी शुरुआत की जरूरत'

न्‍यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे गुरुवार को खेला जाएगा।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 02, 2019, 04:09 PM IST

Published On Jan 02, 2019, 04:09 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2019, 04:09 PM IST

Lasith-Malinga © AFP (file image)

श्रीलंकाई वनडे क्रिकेट टीम के कप्‍तान और अनुभवी तेज गेंदबाज लासिथ मलिंगा ने अपनी राष्ट्रीय टीम से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज में अच्छी शुरुआत करने का आग्रह किया है।

पढ़ें: गुजरात ने महाराष्ट्र को पारी और 130 रन से रौंदा

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेबसाइट ‘ईएसपीएन’ की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार से हो रही है।

मलिंगा ने कहा, ‘खेल चाहे कुछ भी हो, लेकिन हमें अच्छी शुरुआत की जरूरत है। हमें इस पर ध्यान देने की जरूरत है। वनडे मैच में पहले 10 ओवरों में हमें परिस्थितियों को समझना होगा और साझेदारी को बनाना होगा।’

पढ़ें: सिडनी में ही बना था पहली बार कप्‍तान, यहां टेस्‍ट सीरीज जीतना बड़ी उपलब्‍धि

श्रीलंका को खराब शुरुआत की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 0-3 और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

बकौल मलिंगा, ‘पिछले कुछ वर्षो में खेली गई सीरीज में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। मुझे ऐसा लगता है कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि हमें सीरीज की शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। विश्व कप से पहले हमें अन्य आठ मैच खेलने हैं। इन मैचों की परिस्थितियां विश्व कप में बनने वाली परिस्थितियों के समान हैं। ऐसे में ऐसी परिस्थितियों से परिचित होना जरूरी है।’

(इनपुट-आईएएनएस)

Editor's Pick