खराब फॉर्म से जूझ रहे बेन स्टोक्स को कप्तान बनाने का समय नहीं: डेविड गॉवर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में 0-3 से मिली हार के बाद इंग्लैंड टीम में जो रूट की जगह बेन स्टोक्स को टेस्ट कप्तान बनाने की चर्चा है।

Edited By : India.com Staff |Jan 04, 2022, 04:22 PM IST

Published On Jan 04, 2022, 04:22 PM IST

Last UpdatedJan 04, 2022, 04:22 PM IST

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान डेविड गॉवर (David Gower) का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया में चल रही एशेज सीरीज में खराब फॉर्म में चल रहे बेन स्टोक्स (Ben Stokes) को जबरदस्ती कप्तानी नहीं सौंपनी चाहिए। इंग्लैंड के साथ लगातार तीन हार ब्रिस्बेन, एडिलेड और मेलबर्न के बाद एशेज हारने के साथ टीम का नेतृत्व करने के लिए जो रूट के विकल्प की तलाश के लिए इंग्लैंड में चर्चाएं चल रही हैं।

स्टोक्स का टीम के साथियों के साथ अच्छा तालमेल होने की वजह से कई पूर्व क्रिकेटर और आलोचक 30 साल के ऑलराउंडर को टेस्ट टीम की बागडोर देने की मांग कर रहे हैं। इंग्लैंड टेस्ट टीम नेतृत्व की आलोचना करते हुए गॉवर ने मंगलवार को कहा कि अभी स्टोक्स को कप्तान बनाने का समय नहीं है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गॉवर ने मंगलवार को सेन रेडियो के स्पोर्ट्सडे से कहा, “हालांकि स्टोक्स इसे अच्छी तरह से निभा सकते हैं, क्योंकि वो एक बहुत ही सहज और मजबूत चरित्र के इंसान हैं। इस समय इंग्लैंड को इस तरह के चरित्र की जरूरत है।”

64 वर्षीय इंग्लैंड के महान खिलाड़ी ने कहा, “अगले दो मैच सिडनी और होबार्ट में होना है। इसके बाद, जब वे यूके जाते हैं और फिर से शुरुआत करते हैं, तो उन्हें इसके लिए नए रास्ते खोजने की जरूरत होगी।”

रूट और स्टोक्स के बीच संबंधों पर गॉवर ने कहा कि दोनों अच्छे बेहतर खिलाड़ी हैं और वो एक-दूसरे के प्रति पूरी तरह से वफादार हैं।

Editor's Pick