×

हम गौतम गंभीर को... आइसलैंड क्रिकेट ने उड़ाया टीम इंडिया के हेड कोच का मजाक

टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. कोलकाता टेस्ट में मिली हार के बाद गंभीर को कोच के पद से हटाने की मांग भी की जा रही है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 25, 2025 5:55 PM IST

Iceland cricket on Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही सीरीज के बीच फैंस के निशाने पर हैं. गंभीर के मार्गदर्शन में भारतीय टीम का खराब प्रदर्शन जारी है. कोलकाता टेस्ट में मिली हार के बाद गंभीर को कोच के पद से हटाने की मांग भी की जा रही है. इस बीच अपने व्यंग्य के लिए मशहूर आइसलैंड क्रिकेट ने गौतम गंभीर का मजाक उड़ाया है.

आइसलैंड क्रिकेट ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, हमारे सभी फैंस के लिए, नहीं, हम गौतम गंभीर को अपनी राष्ट्रीय टीम के कोच के लिए न्यौता नहीं भेजेंगे. यह पोस्ट पहले ही भरा जा चुका है और हमने 2025 में अपने 75 फीसदी मैच जीते हैं.

बता दें कि गौतम गंभीर के मुख्य कोच बनने के बाद यह माना जा रहा था कि उनका आक्रामक रवैया और जीतने की मानसिकता से टीम को नई दिशा मिलेगी, मगर पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में 0-3 से हार, फिर ऑस्ट्रेलिया में 1-3 से शर्मनाक हार और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार ने उनके प्रदर्शन ने कई सवाल खड़े किए हैं.

TRENDING NOW

घरेलू मैदान पर पिछले छह टेस्ट में चार में मिली हार

भारतीय टीम को गौतम गंभीर के मार्गदर्शन में घर में पिछले छह टेस्ट में चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है. पिछले साल भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज 0-3 से गंवाई, वहीं इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा. भारत ने बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ ही सिर्फ टेस्ट सीरीज जीती है.