add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL ट्रॉफी जीतने के बाद बेंगलुरु पहुंची RCB की टीम, चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा सम्मान समारोह

आरसीबी की विक्ट्री परेड को कैंसिल कर दिया गया है. कर्नाटक पुलिस की एडवाइजरी के बाद यह फैसला लिया गया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - June 4, 2025 3:25 PM IST

No Victory Parade for RCB: आरसीबी की टीम ने 17 साल का सूखा खत्म करते हुए आईपीएल 2025 का खिताब अपने नाम किया. आरसीबी की टीम ने पंजाब किंग्स को छह रन से हराया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला आईपीएल खिताब जीतने के बाद आरसीबी की टीम बुधवार को बेंगलुरु पहुंची, जहां उनको सम्मानित किया जाएगा.

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में बुधवार की शाम सम्मान समारोह का आयोजन होगा, जिसमें आरसीबी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. रजत पाटीदार की कप्तानी में पहली बार आरसीबी की टीम ने खिताब जीता है.

TRENDING NOW

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विक्ट्री परेड कैंसिल

आरसीबी की विक्ट्री परेड को कैंसिल कर दिया गया है. कर्नाटक पुलिस की एडवाइजरी के बाद यह फैसला लिया गया है. बेंगलुरु में एयरपोर्ट से चिन्नास्वामी स्टेडियम तक भारी संख्या में क्रिकेट फैंस क्रिकेटर्स की झलक देखने को खड़े हैं.