• Home
  • News
  • Nobody will question Sanju Samson’s place in India T20I team: Sunil Gavaskar

संजू सैमसन की बल्लेबाजी में गावस्कर ने पकड़ी ये बड़ी खामी, दे डाली अहम नसीहत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज में संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया था। हालांकि आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की सीरीज में उन्हें शामिल किया गया है।

Edited By : Vanson Soral |Jun 21, 2022, 04:42 PM IST

Published On Jun 21, 2022, 04:42 PM IST

Last UpdatedJun 21, 2022, 04:42 PM IST

Twitter

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि संजू सैमसन की काबिलियत पर कोई शक नहीं है लेकिन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान को अपने शॉट सिलेक्शन पर करना होगा। संजू सैमसन लंबे समय से IPL खेल रहे हैं लेकिन ब्लू जर्सी में टीम इंडिया के लिए लगातार रन बनाने में नाकाम रहे हैं। यही वजह है कि उनकी अभी तक भारतीय टीम जगह पक्की नहीं हो पई है।

हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई T20I सीरीज में भी संजू सैमसन को मौका नहीं दिया गया था, लेकिन केरला के विकेटकीपर-बल्लेबाज आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को खेले जाने वाले T20I मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

IPL में बीते 2 सीजन से संजू के बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं और IPL 2022 में अपनी कप्तानी के दम पर राजस्थान रॉयल्स को फाइनल तक पहुंचाने का काम बखूबी अंजाम दिया। संजू ने न केवल अपनी टीम को खिताबी मुकाबले तक लेकर गए बल्कि 150 के स्ट्राईक रेट से 458 रन भी बनाए। इस प्रदर्शन के बावजूद उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20I सीरीज में मौका नहीं दिया गया। उनकी जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज के रुप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक को टीम में जगह मिली।

गावस्कर ने स्टार स्पोट्स से बातचीत में कहा, “सभी ज्यादा मौके मिलने का हक रखते हैं लेकिन आपको अधिकांश में खुद को साबित करना होता है। संजू सैमसन के बारे में सबको पता है कि वो कितना काबिल है लेकिन उन्हें भारत के लिए खेलते हुए शॉट सिलेक्शन पर काम करने की जरुरत हैं।”

उन्होंने कहा, “संजू को पहली बॉल से अटैक करने की आदत है, T20I में भी। आपको थोड़ा जमने की जरुरत है। आपको लाइट और पिच के हिसाब से खुद को ढालना होगा। थोड़ा समय बिताना होगा। अगर उनका शॉट सिलेक्शन बेहतर होगा तो उनके बल्ले से लगातार रन आएंगे। फिर टीम में उनकी जगह को लेकर कोई सवाल नहीं करेगा।”

संजू सैमसम ने इस साल की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ T20I टीम में वापसी की थी। संजू अपनी बल्लेबाजी को लेकर कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ भी बटोर चुके हैं। रोहित ने कहा था कि संजू का बैकफुट बहुत शानदार है और वो T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया की उछाल भरी पिच पर अच्छा खेल दिखा सकते हैं।

Editor's Pick