कैसे पाकिस्तान में होगी चैंपियंस ट्रॉफी? जब पीसीबी चीफ स्टेडियम की दुर्दशा देख हुए मायूस

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने हाल ही में वहां के स्टेडियम को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने सबको चौंका दिया है.

Edited By : Saurav Kumar |Aug 19, 2024, 06:46 PM IST

Published On Aug 19, 2024, 06:46 PM IST

Last UpdatedAug 19, 2024, 06:46 PM IST

Mohsin Naqvi

पाकिस्तान में अगले साल चैंपियंस ट्रॉफी 2024 खेली जाएगी. आईसीसी के इस बड़े इवेंट के लिए वहां जमकर तैयारियां की जा रही है. पाकिस्तान में चल रही इन तैयारियों के बीच पीसीबी के मुखिया मोहसिन नकवी ने कुछ ऐसा बयान दिया है. जिससे यह सवाल उठने लगे हैं कि कैसे पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी कर पाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी ने हाल ही में देश के क्रिकेट स्टेडियम को देखकर चौंकाने वाला बयान दिया है. उनके बयान ने पाकिस्तान द्वारा किए जाने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट के मेजबानी पर भी सवाल उठा दिए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हमारे यहां कोई स्टेडियम इंटरनेशनल मानकों के अनुसार नहीं

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ मोहसिन नकवी हाल ही में लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम पहुंचे. यहां उन्होंने स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया. जायजे के बाद नियो न्यूज से बात करते हुए मोहसिन नकवी ने कहा, ‘इंटरनेशनल स्टेडियम और हमारे यहां के जो स्टेडियम में उनमें बहुत अंतर है. हमारे यहां कोई भी स्टेडियम इंटरनेशनल मानक के स्तर का नहीं है. फ्रंटियर वर्क्स ऑर्गनाइजेशन स्टेडियम को बेहतर बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं. हम अपने क्रिकेट स्टेडियमों को दुनिया के बेस्ट स्टेडियमों में से एक बनाएंगे. स्टेडियम में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी पहली प्राथमिकता है.’

वहीं पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले को स्थानांतरित करने पर मोहसिन नकवी ने कहा, ‘हम कराची नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में समयानुसार निर्माण कार्य कर सकते थे. स्टेडियम में निर्माण कार्य कर रहे विशेषज्ञों ने हमें सलाह दी कि खेल के दौरान निर्माण कार्य जारी रह सकता है लेकिन उस दौरान होने वाले ध्वनि प्रदूषण से क्रिकेटर परेशान हो सकते हैं. इसके अलावा निर्माण के दौरान निकलने वाली धूल खिलाड़ियों, अधिकारियों और प्रसारकों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है.’ नकवी ने अपने इस बयान से साफ कर दिया कि आखिर क्यों दूसरे टेस्ट को ट्रांसफर किया गया.

फरवरी में खेली जाएगी चैंपियंस ट्रॉफी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी में किया जा सकता है. हालांकि अभी इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी आईसीसी या पीसीबी द्वारा साझा नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार फरवरी में इसका आयोजन किया जाएगा.

Editor's Pick