नूर अहमद की घातक गेंदबाजी के पीछे महेंद्र सिंह धोनी, KKR के खिलाफ मैच से पहले मिली खास सीख
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआती मैचों में हार के बाद अब पटरी पर लौटती दिखी है. टीम को लगातार दो मैचों में जीत मिली है. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में नहीं खेल पाए हैं. लेकिन इसके बाद भी टीम के प्रदर्शन पर उनका असर साफ दिख रहा...
Published On Apr 15, 2026, 01:14 PM IST
Last UpdatedApr 15, 2026, 01:14 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी से मिली नूर अहमद को सीख
चेन्नई: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआती मैचों में हार के बाद अब पटरी पर लौटती दिखी है. टीम को लगातार दो मैचों में जीत मिली है. लेकिन महेंद्र सिंह धोनी अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में नहीं खेल पाए हैं. लेकिन इसके बाद भी टीम के प्रदर्शन पर उनका असर साफ दिख रहा है. टीम के स्पिनर स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmed) पर भी नजर आया. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर अहमद ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच में कमाल का प्रदर्शन किया.
अफगानिस्तान के इस स्पिनर ने इस मैच से पहले बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. वह टीम की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पा रहे थे. उन्होंने इससे पहले सिर्फ चार मैचों में सिर्फ एक विकेट लिया था. लेकिन नेट्स पर गेंदबाजी के दौरान उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी से लंबी बातचीत हुई. और इस बातचीत के बाद उनके खेल में बड़ा बदलाव देखने को मिला. वह केकेआर के खिलाफ मुकाबले में बिलकुल अलग ही अंदाज में नजर आए.
केकेआर के खिलाफ उन्होंने चार ओवरों में 21 रन दिए और तीन विकेट लिए. उन्होंने बीच के ओवरों में अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन के विकेट लेकर सीएसके की 32 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई.
पिच से गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिल रही थी, लेकिन नूर बल्लेबाजों पर हावी होने में कामयाब रहे. चेन्नई सुपर किंग्स के सहायक कोच श्रीधरन श्रीराम ने नूर की मैच से पहले धोनी के साथ हुई बातचीत के बारे में बात की. धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण नहीं खेल पा रहे हैं.
श्रीराम ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘विकेट से थोड़ी मदद मिल रही थी. आज उसकी गेंद की गति हवा में थोड़ी धीमी थी. गेंद पर साइड स्पिन ज्यादा थी और ड्रॉप भी ज्यादा था. इस पर वह काम कर रहा है.’
उन्होंने कहा, ‘धोनी ने अभ्यास सत्र के दौरान उनसे काफी देर तक बात की और उन्हें लेग अधिक ब्रेक करने के लिए प्रेरित किया. मुझे लगता है कि आज उससे मदद मिली और इसके परिणाम सबके सामने हैं.’
श्रीराम ने वेस्टइंडीज के स्पिनर अकील हुसैन और नूर के कॉम्बिनेशन पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वे एक-दूसरे के पूरक हैं. वे दोनों आपस में बहुत अच्छे से संवाद भी करते हैं. उनके बीच आपस में अच्छी समझ है. आज तो अकील ने ही नूर को सही लेंथ बताई. एक बार नूर को जब सही लेंथ मिल गई, तो उन्हें खेलना लगभग असंभव हो गया.’