IPL 2023 Final: नूर अहमद ने एक ही ओवर झटके दो विकेट, कॉनवे- रुतुराज को भेजा पवेलियन

नूर अहमद ने ओपनिंग पार्टनरशिप का अंत किया...

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 30, 2023, 01:00 AM IST

Published On May 30, 2023, 01:00 AM IST

Last UpdatedMay 30, 2023, 01:00 AM IST

Noor ahmad

Noor ahmad (Photo-IPL Twitter)

आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने है. गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए हैं, हालांकि बारिश ने खेल में बाधा डाली और चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत के लिए 15 ओवर में 171 रन का टारगेट मिला है. गुजरात टाइटंस के गेंदबाज नूर अहमद ने एक ही ओवर में दो बड़े विकेट लेकर चेन्नई को बड़ा झटका दिया.

नूर अहमद ने एक ही ओवर में चेन्नई के दोनों ओपनर डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ को अपना शिकार बनाया. 171 रन के लक्ष्य के जवाब में चेन्नई की टीम ने शानदार शुरुआत की. चेन्नई ने पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 72 रन बना लिए, मगर सातवें ओवर में नूर अहमद ने पहले रुतुराज और फिर बाद में कॉनवे को पवेलियन भेजा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सातवें ओवर की तीसरी गेंद को नूर अहमद ने ऑफ स्‍टंप पर फुलर और गुगली गेंद फेंकी, रुतुराद ने स्‍लॉग स्‍वीप का प्रयास लेकिन बैकवर्ड प्‍वाइंट पर राशिद खान ने उनका कैच लपका. गायकवाड़ ने 16 गेंद में 26 रन की पारी खेली. वहीं इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने कॉनवे को चलता किया. ऑफ स्‍टंप के करीब लेंथ बॉल को कॉनवे इन साइड आउट पंच करने गए, लेकिन लांग ऑफ पर मोहित शर्मा ने कैच लेकर उनकी पारी का अंत कर दिया. कॉनवे ने 25 गेंद में 47 रन बनाए,

नूर अहमद ने तीन ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 रन दिए और दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा.

Editor's Pick