• Home
  • News
  • Not bothered about how many runs Virat makes but how he makes it: Dravid

'हमारे लिये मायने नहीं रखता कि कोहली कितने रन बनाता है', भारत-पाक मैच से पहले द्रविड़ का बड़ा बयान

राहुल द्रविड़ का कहना है कि कोहली की लय उनके लिए चिंता का सबब नहीं है। उन्होंने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की।

Edited By : Press Trust of India |Sep 03, 2022, 11:32 PM IST

Published On Sep 03, 2022, 11:32 PM IST

Last UpdatedSep 03, 2022, 11:32 PM IST

Rahul Dravid/ZEE News

दुबई। भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ अपने स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के रन की संख्या से चिंतित नहीं हैं, उन्हें इस बात से ज्यादा परवाह है कि टीम के हित में उनका योगदान कितना प्रभाव डालेगा। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करने वाले कोहली के खराब लय और कम स्ट्राइक-रेट पर कई बार सवाल उठे है। द्रविड़ ने हालांकि कई बार की तरह इस बार भी भारत के पूर्व कप्तान का बचाव किया।

द्रविड़ ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘वह (कोहली) भी एक ब्रेक के बाद वापस आ रहा है, यह देखकर अच्छा लगा कि वह नए सिरे से खेल रहा है। वह इन सभी मैचों को खेलने के लिए उत्सुक है। उसे मैदान में समय बिताने का मौका मिला और उम्मीद है कि वह यहां से और अच्छा करेगा।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

द्रविड़ ने एक बार फिर से यह बताने की कोशिश की कि कोहली की लय उनके लिए चिंता का सबब नहीं है। उन्होंने लोगों से किसी एक खिलाड़ी के आंकड़ों पर ज्यादा ध्यान नहीं देने की अपील की।

द्रविड़ ने कहा, ‘‘हमारे लिए, यह वास्तव में मायने नहीं रखता कि वह कितने रन बनाता है। खासकर विराट के साथ, लोग उसके आंकड़ों को लेकर थोड़ा जुनूनी हो जाते हैं। हमारे लिए, यह वास्तव में उसके बारे में नहीं है। यह खेल के विभिन्न चरणों में उनके द्वारा किए गए योगदान के बारे में है। टी20 में छोटी पारी भी बड़ा अंतर पैदा कर सकती है। ’’

पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच से बाहर रहे ऋषभ पंत के बारे में उन्होंने कहा कि वह विकेटकीपर के लिए पहले विकल्प नहीं है। उन्होंने टी20 विश्व कप की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘ टीम में कोई पहली पसंद का विकेटकीपर नहीं है। हम परिस्थितियों, मैदान के हालात और प्रतिद्वंद्वी टीम के अनुसार खेलते हैं और उसी के अनुसार सर्वश्रेष्ठ एकादश का चयन करते है। हर एक स्थिति के लिए पहली पसंद का अंतिम एकादश नहीं हो सकता। यह अलग-अलग होगा। उस दिन पाकिस्तान के खिलाफ, हमें लगा कि दिनेश (कार्तिक) हमारे लिए सही विकल्प थे।’’

Editor's Pick