क्या कर रहे हो साउथ अफ्रीका, ऐसे कैसे वर्ल्ड कप खेलेगो?, बोर्ड के अजीब फैसले से बढ़ी कशमकश

क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अजीब फैसला किया है। और इस फैसले का असर उनके अगले साल होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप में खेलने तक पर पड़ सकता है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जनवरी में होने वाली वनडे सीरीज खेलने से मना कर दिया है।

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 13, 2022, 01:21 PM IST

Published On Jul 13, 2022, 01:21 PM IST

Last UpdatedJul 13, 2022, 01:21 PM IST

साउथ अफ्रीका की टीम कभी वर्ल्ड कप जीती नहीं है लेकिन उसे हर बार दावेदार जरूर माना जाता है। लेकिन अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप में उसके ऑटोमैटिक क्वॉलिफिकेशन की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। इसकी वजह यह है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को रद्द कर दिया है।

साउथ अफ्रीका फिलहाल सुपर लीग स्टैंडिंग में 11वें स्थान पर है। अगले साल भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में चोटी की आठ टीमें सीधे क्वॉलिफाइ करेंगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज अगले साल जनवरी के मध्य में होनी थी लेकिन साउथ अफ्रीका ने सीरीज को रीशेड्यूल करने का अनुरोध किया था ताकि वह उनकी नई घरेलू टी20 सीरीज के साथ न टकराए।

सीरीज के लिए नई तारीखें नहीं मिलीं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के सीईओ निक हॉकली ने इशारा किया अगले साल पहले ही क्रिकेट शेड्यूल बहुत बिजी है।

उन्होंने कहा, ‘यह बहुत निराशाजनक है कि क्रिकेट साउथ अफ्रीका जनवरी में वनडे इंटरनैशनल सीरीज नहीं खेल पाएगा।’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick