Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 15, 2025 8:18 PM IST

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड खिलाड़ियों के घरेलू क्रिकेट खेलने को लोकर बहुत गंभीर नजर आ रहा है. बोर्ड ने साफ कर दिया है कि टीम इंडिया के मौजूदा खिलाड़ियों को 24 दिसंबर से शुरू हो रही विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो मैच अनिवार्य रूप से खेलने होंगे. विजय हजारे ट्रॉफी घरेलू वनडे टूर्नामेंट है. और बोर्ड के इस फैसले के बाद यह साफ हो गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच (19 दिसंबर) और न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे (11 जनवरी , 2026) के बीच तीन सप्ताह से अधिक का अंतर है और बोर्ड चाहता है कि सभी सीनियर खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेलें.
अजित अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने सभी को यह निर्देश दे दिया है. इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज में हार के बाद यह सिफारिश की गई थी. इसमें हर फॉर्मेट में घरेलू क्रिकेट पर अधिक जोर देने के लिए कहा गया था. भारत को ऑस्ट्रेलिया में लगातार दो बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद इस बार हार का सामना करना पड़ा था.
विराट कोहली और रोहित शर्मा टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की सूचना दे चुके हैं. वहीं सीनियर खिलाड़ी शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव को अपनी अपनी टीमों के लिए कम से कम दो मैच खेलने के लिए कहा जा सकता है.
बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, ‘विजय हजारे ट्रॉफी के छह दौर 24 दिसंबर से खेले जाने हैं. यह खिलाड़ियों और उनके प्रदेश संघों पर निर्भर करता है कि वे कौन से दो दौर खेलना चाहते हैं.’
उन्होंने कहा,‘किसी को छूट तभी दी जाएगी जब उत्कृष्टता केंद्र से किसी को अनफिट घोषित किया जाता है. लेकिन अधिकारी यह भी मानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद चोट से उबरने के लिए काफी समय होगा.’
सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट में खेलने को कहकर बोर्ड वह धारणा भी तोड़ना चाहता है कि सिलेक्शन कमिटी और मुख्य कोच गौतम गंभीर सिर्फ कोहली और रोहित का उदाहरण देना चाहते हैं जिन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है.
इस बीच जसप्रीत बुमराह को धर्मशाला में तीसरे टी20 से पहले निजी कारणों से घर लौटना पड़ा. विश्वस्त सूत्रों के अनुसार उनके करीबी परिजन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्र ने कहा, ‘सब कुछ ठीक रहा तो वह चौथे या पांचवें मैच के लिए लौट सकते हैं.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
