• Home
  • News
  • Not right combination but right camaraderie wins you matches: Punjab Kings skipper Iyer

LSG vs PBKS: टीम की जीत का असली मंत्र बता गए श्रेयस अय्यर, बोले- सही कॉम्बिनेशन नहीं बल्कि...

Shreyas Iyer After PBKS beat LSG: पंजाब किंग्स की लखनऊ सुपर जाइंट्स पर जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि कोई भी कॉम्बिनेशन सही कॉम्बिनेशन नहीं होता.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 02, 2025, 07:05 AM IST

Published On Apr 02, 2025, 07:05 AM IST

Last UpdatedApr 02, 2025, 07:05 AM IST

Shreyas Iyer Talks about team win

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर

लखनऊ: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने माना कि सही कॉम्बिनेशन से ज्यादा खिलाड़ियों में आपसी सौहार्द और तालमेल से कोई टीम क्रिकेट मैच जीतती है.

पंजाब किंग्स के नए कप्तान ने आईपीएल (IPL 2025) में लगातार दूसरी हाफ सेंचुरी लगाई. और अपनी टीम को लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ 8 विकेट से आसान जीत दिलवाई. लखनऊ की टीम के दिए 172 रन के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने सिर्फ 16.2 ओवर में हासिल कर लिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- घरेलू मैदान पर सुपर जाइंट्स की करारी हार, कप्तान ऋषभ पंत ने किसे ठहराया जिम्मेदार

कोई कॉम्बिनेशन सही कॉम्बिनेशन नहीं…

मंगलवार को मैच के बाद अय्यर ने कहा, ‘सच कहूं तो, कोई कॉम्बिनेशन सही नहीं होता. बस आपसी सौहार्द और तालमेल सही समय पर क्लिक होना चाहिए. मुझे लगता है कि सभी टीमों के पास सही क्षमता है कि वे मैच जीत सकती हैं. बस जब आप मैदान पर उतरें तो आपका माइंडसेट एक समान होना चाहिए.’

पंजाब किंग्स ने लगातार दूसरा मैच जीता है. और दोनों ही मैच उसने विपक्षी टीमों के मैदान पर जीते हैं. इस बात से अय्यर काफी खुश हैं. उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा खुशी की बात नहीं हो सकती कि शुरुआत में ही दोनों मैच जीतकर टीम ने सही लय हासिल की है.

उन्होंने कहा, ‘हमें ऐसी शुरुआत की जरूरत थी. खिलाड़ियों ने अपनी भूमिका बहुत अच्छी तरह निभाई. हर किसी ने अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया. और टीम मीटिंग में जो भी हमने बातचीत की थी, उसे बहुत अच्छी तरह लागू किया गया.’

इसे भी पढ़ें- 5.7 की औसत, 03 मैच में सिर्फ 17 रन… 27 करोड़ की कीमत वाले ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप

खूब चला है अय्यर का बल्ला

इन दोनों मैचों में उनकी कप्तानी काफी अच्छी रही है. और इसके साथ ही अय्यर ने बल्ले से भी योगदान दिया है. दोनों ही मैचों में उन्होंने हाफ सेंचुरी लगाई है. पहले मैच में जहां उन्होंने नाबाद 97 रन बनाए थे वहीं दूसरे मैच में नाबाद 52 रन की पारी खेली.

उन्होंने कहा, ‘मैं जितना हो सके वर्तमान में रहने की कोशिश करता हूं. यहां तक कि अब यह पारी भी मेरे लिए इतिहास हो गई है. अब मैं बस अगली पारी पर ध्यान रखना चाहता हूं.’

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick