add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'इंग्लैंड दौरे पर भुवनेश्वर कुमार को ना ले जाना भारत की सबसे बड़ी गलती'

विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - June 27, 2021 4:09 PM IST

पूर्व चयनकर्ता सरनदीप सिंह का मानना है कि अपने ‘सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज’ भुवनेश्वर कुमार को इंग्लैंड दौर पर नहीं ले जाना बहुत बड़ी गलती है और शार्दुल ठाकुर को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा होना चाहिए था।

भारत को डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। शार्दुल 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा नहीं थे इसलिए बारिश के बाद साउथम्पटन में हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल होने के बावजूद उन्हें तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया जा सका।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम की जीत के साथ सरनदीप का कार्यकाल खत्म हुआ था। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीसी फाइनल और चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही पांच टेस्ट की सीरीज के लिए भुवनेश्वर को नहीं चुनना निराशाजनक है।

सरनदीप ने पीटीआई से कहा, ‘‘दो दिन पहले प्लेइंग इलेवन का चयन किया गया तो उसमें दो स्पिनरों की मौजूदगी ठीक थी। लेकिन इसमें बदलाव किया जाना चाहिए था क्योंकि (बारिश के बाद) हालात तेज गेंदबाजी के अनुकूल हो गए थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आपने दो स्पिनर (रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा) चुने क्योंकि वो बल्लेबाजी कर सकते थे। एकमात्र तेज गेंदबाज जो बल्लेबाजी कर सकता है वो शार्दुल है और वो 15 सदस्यीय टीम में भी नहीं था। वो प्लेइंग इलेवन में जगह बनाता या नहीं, उसे 15 सदस्यीय टीम में होना चाहिए था।’’

भारत के WTC फाइनल का खिताब हारने पर बोले Sachin Tendulkar- गलत बॉलिंग कॉम्बिनेशन चुना

श्रीलंका में अगले महीने होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनाए गए भुवनेश्वर के संदर्भ में सरनदीप ने कहा कि इस तेज गेंदबाज का ब्रिटेन दौरे पर जाने वाली टीम में स्वत: चयन होना चाहिए था। उन्होंने कहा, ‘‘भुवनेश्वर को इंग्लैंड नहीं ले जाना बेहद बड़ी गलती है। वो आपका सर्वश्रेष्ठ स्विंग गेंदबाज है और वो टीम का हिस्सा तक नहीं है।’’

सरनदीप ने कहा कि शार्दुल जैसे किसी खिलाड़ी को तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में तराशने का समय आ गया है क्योंकि हार्दिक पांड्या लंबे फॉर्मेट में गेंदबाजी के लिए फिट नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सिर्फ हार्दिक पर निर्भर नहीं रह सकते। आपको नहीं पता कि वह सभी प्रारूपों में गेंदबाजी करने के लिए कब फिट होगा इसलिए शारदुल जैसे किसी खिलाड़ी को निखारने की जरूरत है या विजय शंकर या शिवम दुबे भी मौजूद हैं।’’

TRENDING NOW

सरनदीप ने उम्मीद जताई कि मोहम्मद सिराज को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में नियमित रूप से मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, ‘‘इस सीरीज में रोटेशन होगी। यह सिराज को मौका देने का सही समय है और उसे अधिक से अधिक मैच खिलाने चाहिए। वो अच्छी गेंदबाजी कर रहा है। अगर लंबा अंतर आ जाता है तो उसे तुरंत सही लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी करने में मुश्किल हो सकती है।’’

पूर्व भारतीय स्पिनर सरनदीप ने भारतीय कप्तान विराट कोहली से सहमति जताई जिन्होंने कहा था कि आसमान में छाए बादलों के बीच बल्लेबाजी करते हुए अधिक जज्बा दिखाने की जरूरत थी।