सचिन-द्रविड़ नहीं बल्कि एलिस्‍टर कुक के टॉप-5 बल्‍लेबाजों में भारत के इस कप्‍तान को जगह

एलिस्‍टर कुल ने साल 2018 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 11, 2020, 12:36 PM IST

Published On May 11, 2020, 12:36 PM IST

Last UpdatedMay 11, 2020, 12:36 PM IST

Rahul Dravid Alastair Cook Sachin Tendulkar

Rahul Dravid (L), Alastair Cook (M), Sachin Tendulkar (R) @ Twitter

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्‍टर कुक (Alastair Cook) ने मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को उन महान बल्लेबाजों में शामिल किया है, जो वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (Brian Lara) के पास पहुंचे हैं। लारा दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 400 रन बनाए हैं। उनके नाम 131 टेस्ट मैचों में 11,953 रन और 299 वनडे मैचों में 10505 रन दर्ज हैं।,

पढ़ें:- टी-20 में दोहरा शतक जड़ चुके इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर लगा 6 साल का बैन, जानिए वजह

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुक (Alastair Cook) ने संडे टाइम्स से बातचीत में 2004 के उस दौरे को याद किया जब लारा ने एक सत्र में शतक लगाया था और उनकी टीम को संकट में डाल दिया था।

कुक (Alastair Cook) ने कहा, ” मैं उस एमसीसी टीम का हिस्सा था, जिसने 2004 में वेस्टइंडीज का दौरा किया था और पहला मैच खेला था। हमारे पास एक शानदार गेंदबाजी आक्रमण थी, जिसमें साइमन जोंस, मैथ्यू होगार्ड और मिन पटेल थे।”

उन्होंने कहा, ” एक फस्र्ट क्लास मैच में लारा ने लंच और चायकाल के समय के बीच में ही शतक जड़ दिया था, जिसने मुझे आभास कराया कि वे कितने महान बल्लेबाज हैं। वह क्रिकेट के जीनियस थे।”

कुक ने कोहली के अलावा जिन बल्लेबाजों को लारा के करीब माना है, उनमें रिकी पोंटिंग, जैक्स कॉलिस और कुमार संगकारा शामिल थे।

इंग्लैंड के लिए 59 टेस्ट मैचों में कप्तानी करने वाले कुक ने कहा, ” जब मैं इंग्लैंड के लिए खेल रहा था, उनके(ब्रायन लारा) करीब आने वाले लोग पोंटिंग, कॉलिस और संगकारा थे।”

पढ़ें:- विराट कोहली के साथ प्रतिद्वंद्विता अंडर-19 के दिनों से चल रही है : रुबेल हुसैन

पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि कोह

Editor's Pick