ENG vs IND: इंग्लैंड में श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, फिफ्टी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान

ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में श्रेयस अय्यर ने 68 रन की पारी खेली. इस हाफ सेंचुरी की पारी से उन्होंने इतिहास रच दिया.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 02, 2026, 07:57 AM IST

Published On Jul 02, 2026, 07:57 AM IST

Last UpdatedJul 02, 2026, 07:57 AM IST

shreyas iyer half century

shreyas iyer half century फोटो- आईएएनएस

नई दिल्ली: श्रेयस अय्यर ने बुधवार को इंग्लैंड के खिलाफ हुए सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल में इतिहास रच दिया है. चेस्टर-ली-स्ट्रीट में खेले गए सीरीज के पहले मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 189 रन बनाए. भारत के लिए ओपनर अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर ने हाफ-सेंचुरी लगाई. अय्यर ने इस पारी में इतिहास रच दिया. दाएं हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में हाफ सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गया.

अय्यर ने 15वें ओवर में लियाम डॉसन की गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. यह टी20 इंटरनेशनल में अय्यर की 9वीं हाफ सेंचुरी थी. इसी के साथ उन्होंने वह कर दिखाया जो इससे पहले रोहित और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज भी नहीं कर पाए थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अय्यर ने इस मैच में 47 गेंद पर 68 रन की पारी खेली. उन्हें साकिब महमूद ने LBW आउट किया. श्रेयस अय्यर ने 38 गेंद पर अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की. यह टी20 इंटरनेशनल में उनकी सबसे धीमी फिफ्टी रही. इसकी वजह यह रही कि अय्यर पारी को संभालने और संवारने की भूमिका अधिक निभा रहे थे.

अय्यर ने छोड़ा विराट कोहली को पीछे

अय्यर ने विराट कोहली के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. इससे पहले बतौर भारतीय कप्तान इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड कोहली के नाम था. कोहली ने साल 2018 में कार्डिफ में 47 रन की पारी खेली थी.

इंग्लैंड में T20I में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तान

बल्लेबाजरनमैदानवर्ष
श्रेयस अय्यर68चेस्टर ली स्ट्रीट1 जुलाई 2026
विराट कोहली47कार्डिफ6 जुलाई, 2018
विराट कोहली43ब्रिस्टल8 जुलाई, 2018
रोहित शर्मा31बर्मिंगम9 जुलाई, 2022
महेंद्र सिंह धोनी30*लॉर्ड्स14 जून, 2009

स्टीव स्मिथ लिस्ट में सबसे ऊपर

इंग्लैंड में अगर टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले कप्तानों की बात करें तो इस लिस्ट में स्टीव स्मिथ का नंबर सबसे ऊपर है. साल 2015 में उन्होंने कार्डिफ में 53 गेंद पर 90 रन बनाए थे. इसके बाद क्रिस गेल का नंबर आता है. गेल ने 2009 में 50 गेंद पर 88 रन बनाए थे.

कौन हैं इंग्लैंड में T20I में बतौर कप्तान सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाजरनमैदानवर्ष
स्टीव स्मिथ90कार्डिफ31 अगस्त, 2015
क्रिस गेल88द ओवल6 जून, 2009
बाबर आजम85नॉटिगम16 जुलाई, 2021
आरोन फिंच84बर्मिंगम27 जून, 2018
जोस बटलर84बर्मिंगम25 मई, 2024
पॉल कॉलिंगवुड79द ओवल28 जून 2007

अय्यर जब बल्लेबाजी करते उतरे तब भारत को शुरुआती झटके लग चुके थे. दूसरा ओवर खत्म होने तक भारत के दो विकेट गिर चुके थे. संजू सैमसन ने एक रन बनाया था. और ईशान किशन खाता खोले बिना रन-आउट हो गए थे. अय्यर ने यहां से अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला. उन्होंने 68 रन की पारी खेली. वहीं अभिषेक अधिक आक्रामक रहे. उन्होंने 24 गेंद पर 59 रन बनाए. उन्होंने 20 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया था. भारत ने 20 ओवर बाद 7 विकेट पर 189 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick