add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: 'कुछ नहीं बदला, वह अपने बचपन...', अश्विन ने विराट कोहली की बैटिंग पर कर दिया बड़ा खुलासा

India vs New Zealand: भारतीय टीम के पू्र्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने विराट कोहली के कमाल के वनडे फॉर्म पर अपनी राय दी है. अश्विन का कहना है कि विराट अभी अपने खेल का लुत्फ उठा रह हैं और वह सही मानसिक स्थिति में हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 13, 2026 1:39 PM IST

भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि तकनीकी रूप से विराट कोहली के खेल में कोई बदलाव नहीं हुआ है. लेकिन वह अपने क्रिकेट का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं. और यह वैसा ही है जैसा उन्हें बचपन में लगता होगा. कोहली इस समय वनडे क्रिकेट में जबर्दस्त फॉर्म में हैं. अश्विन का कहना है कि कोई भी खिलाड़ी इस स्तर पर तभी अच्छा प्रदर्शन कर सकता है जब वह मजबूत माइंडसेट में हो. टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद कोहली सिर्फ वनडे इंटरनेशनल खेल रहे हैं. फैंस उन्हें 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतते हुए देखना चाहते हैं.

कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में भी बहुत अच्छे फॉर्म में थे. उन्होंने 93 रन की पारी खेली थी. कोहली अपनी 85वीं सेंचुरी से सिर्फ सात रन से चूक गए थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी को वडोदरा में खेले गए मैच में कोहली ने सिर्फ 91 गेंदों का सामना किया. उनकी पारी ने भारत को जीत दिलाने में मदद की. कोहली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत के सामने उस मैच में 301 रन का लक्ष्य था. कोहली हालांकि मजबूती से सेंचुरी की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे थे. लेकिन वह उसे हासिल नहीं कर पाए. कोहली 2023 के बाद पहली बार 90s में आउट हुए. कोहली हालांकि मैच फिनिश नहीं कर पाए लेकिन उनकी पारी ने भारत को जीत दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा की.

अश्विन ने अपने यूट्यूब शो पर कहा, ‘ऐसा लगता है कि उनके दिमाग में कुछ नहीं चल रहा है. आपने मुझसे पूछा कि उनमें क्या बदल रहा है- उन्होंने कुछ नहीं बदला; वह बस किसी चीज के बारे में नहीं सोच रहे हैं.’ अश्विन ने आगे कहा, ‘कोहली ने फैसला कर लिया है कि वह बस अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाएंगे. ऐसा लग रहा है कि वह अपने बचपन जैसी आजादी से बल्लेबाजी कर रहे हैं, इसमें इतने साल का अनुभव बस शामिल हो गया है.’

अश्विन ने आगे कहा, ‘जब आप खेल का मजा लेते हैं और आप सही मनोस्थिति में होते हैं तो आप इस तरह खेल सकते हैं.’

अश्विन लंबे वक्त से कोहली को देख रहे हैं. और वह जानते हैं कि पूर्व भारतीय कप्तान किस अंदाज में बल्लेबाजी कर रहा है. कोहली ने अक्टूबर 2025 में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी. तब से वह सात पारियों में 463 रन बना चुके हैं. उनका औसत 93.8 का है. इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं. बीती पांच पारियों में उन्होंने 50+ स्कोर बनाया है. इतना ही नहीं कोहली का स्ट्राइक-रेट भी 106.1 का रहा है.