ओपनिंग के लिए बेताब स्टीव स्मिथ, कहा- मुझे बैटिंग के लिए इंतजार करना पसंद नहीं
स्टीव स्मिथ को बल्लेबाजी में इंतजार करना पसंद नहीं है इसलिए वह ओपनिंग करना चाहते हैं.
Published On Jan 13, 2024, 04:01 PM IST
Last UpdatedJan 13, 2024, 04:01 PM IST
PIC- TWITTER
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि टेस्ट में बल्लेबाजी की शुरुआत करने के पीछे मुख्य कारणों में से एक टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए अपनी बारी का इंतजार नहीं करना है. स्मिथ ने कभी भी रेड-बॉल क्रिकेट में बल्लेबाजी की शुरुआत नहीं की है, लेकिन 17 जनवरी को एडिलेड में टेस्ट सीरीज के शुरुआती मैच में वह ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच यह भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में पारी का आगाज करने के लिए तैयार स्टीव स्मिथ ने कहा कि यह उनके लिए नई भूमिका नहीं है क्योंकि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते रहे हैं तथा उन्हें नई गेंद का सामना करने की चुनौती पसंद है. स्मिथ वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में डेविड वार्नर की जगह सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे। वार्नर ने इस महीने के शुरू में पाकिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलकर खेल के इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था।
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए कैम बैनक्रॉफ्ट और मार्कस हैरिस को टीम में नहीं लिया गया है जबकि मैट रेनशॉ को रिजर्व खिलाड़ी चुना गया है. ऐसे में स्मिथ का उस्मान ख्वाजा के साथ पारी की शुरुआत करना तय है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान को लगता है कि मार्नस लाबुशेन के तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के कारण उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है.
स्मिथ ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा,‘‘मार्नस तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर रहा है और इसलिए मुझे अपनी बारी के लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ता है. मुझे बल्लेबाजी के लिए इंतजार करना पसंद नहीं है इसलिए मुझे लगा कि क्यों ना मैं पारी की शुरुआत करने में हाथ आजमाऊं. ऐसे में कैमरन ग्रीन को भी टीम में रखा जा सकता है और आप अपने सर्वश्रेष्ठ छह बल्लेबाजों के साथ खेल सकते हैं.’’
स्मिथ ने याद किया पिछला एशेज
उन्होंने कहा,‘‘मैं इसको लेकर उत्साहित हूं। मुझे नई गेंद का सामना करना पसंद है। अगर आप एशेज 2019 पर गौर करो तो मैं अधिकतर समय नई गेंद का सामना करने के लिए उतरा. इसके अलावा मैंने वर्षों तक तीसरे नंबर पर भी बल्लेबाजी की है तथा नई गेंद का अच्छी तरह से सामना किया है, मैं इस चुनौती के लिए तैयार हूं.”
उन्होंने कहा, “मैंने कई वर्षों तक नंबर 3 पर बल्लेबाजी की और शुरुआत में ही नई गेंद के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया. इसलिए यह मेरे लिए कोई नई बात नहीं है. उन्होंने कहा, ”मुझे वहां जाने और उसके बीच रहने में मजा आता है और मैं उस चुनौती का इंतजार कर रहा हूं.”
स्मिथ ने यह भी खुलासा किया कि डेविड वार्नर के प्रारूप से संन्यास लेने की स्थिति स्पष्ट हो जाने के बाद वह टेस्ट में शुरुआती भूमिका पर नजर गड़ाए हुए थे, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैमरून ग्रीन का चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करना तय था। “मेरा मतलब है, थोड़ी देर से बातचीत हो रही है.”