add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत पाक मैच सीरीज होने में कोई बुराई नहीं

भारत और पाकिस्तान को इस महीने श्रीलंका में द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी थी

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 30, 2015 5:59 PM IST

 

सैयद किरमानी © Getty Images
सैयद किरमानी © Getty Images

भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज सैयद किरमानी का मानना है कि पाकिस्तान से क्रिकेट मैच  खेलने में कोई बुराई नहीं है लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि बीसीसीआई सरकार की मर्जी के खिलाफ नहीं जा सकता और उसे सरकार के फैसले का सम्मान करना होगा। आपको बता दें भारत और पाकिस्तान को इस महीने श्रीलंका में द्विपक्षीय श्रृंखला खेलनी थी लेकिन भारत सरकार ने अभी तक इसकी मंजूरी नहीं दी। बीसीसीआई और पीसीबी ने पिछले साल एक एमओयू पर हस्ताक्षर किये थे जिसके तहत दोनों देशों को 2015 से 2023 के बीच छह द्विपक्षीय श्रृंखलायें खेलनी है। आपको बता दें भारत में हुए 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान से द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली है। ये भी पढ़ें: डरबन टेस्ट में इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को 241 रनों से हराया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

किरमानी ने  कहा ,‘‘ मेरे ख्याल से पाकिस्तान से खेलने में कोई बुराई नहीं है लेकिन राजनीतिक परिदृश्य को देखते हुए आईसीसी और बीसीसीआई सरकार के फैसले के खिलाफ नहीं जा सकते। ये स्वायत्त ईकाइयां हैं लेकिन सरकार के फैसले का इन्हें सम्मान करना होगा।’’

उन्होंने कहा हमें हमेशा पाकिस्तान से खेलने में मजा आता रहा है। यदि यह श्रृंखला होती है तो बहुत अच्छा होगा। मैच के सारे टिकट बिक जायेंगे क्योंकि लोगों को भारत पाकिस्तान मैचों को देखने में बहुत मजा आता है। किरमानी ने दिन रात के टेस्ट का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दर्शकों की संख्या बढेगी। इससे ज्यादा संख्या में लोग मैदान में आयेंगे लिहाजा राजस्व बढेगा। ये भी पढ़ें: जडेजा से मिलने वाली कड़ी प्रतिस्पर्धा को लेकर चिंतित नहीं हैं अक्षर

राजनीति को अलग कर दें तो खिलाड़ियों में आपस में काफी अच्छा तालमेल है। हमारे आपसी संबंध बहुत अच्छे हैं। हम एक दूसरे के परिवार और व्यापार के बारे में पूछते रहते हैं। एक दूसरे को शुभकामनायें देते हैं और खिलाड़ी ऐसे ही होने चाहिये।