add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ल्यूक फ्लेचर क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए तैयार, सिर पर लगी थी गेंद

नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के दौरान हुआ था हादसा

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - December 14, 2017 10:19 PM IST

ल्यूक फ्लेचर © Getty Images
ल्यूक फ्लेचर © Getty Images

क्रिकेट के मैदान पर अगर किसी खिलाड़ी के सिर पर गेंद लगे और उसने हेलमेट नहीं पहना हो तो सोचिए क्या होगा? जिस खिलाड़ी के सिर पर गेंद लगेगी उसकी मौत भी हो सकती है, लेकिन नॉटिंघमशायर के तेज गेंदबाज ल्यूक फ्लेचर बहुत किस्मत वाले हैं क्योंकि वो सिर पर गेंद लगने के बावजूद भी सही-सलामत हैं और अब क्रिकेट के मैदान पर वापसी के लिए भी तैयार हैं। नॉटिंघमशायर के तेज गेंदबाज ल्यूक फ्लेचर नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट के एक मैच के दौरान जख्मी हो गए थे। बर्मिंघम बीयर्स के बल्लेबाज सेम हेन का शॉट सीधे उनके सिर पर जा लगा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। गेंद सिर पर लगने के बाद उन्हें ज्यादा नुकसान तो नहीं पहुंचा लेकिन वो पूरे सीजन से बाहर जरूर हो गए।

वैसे अब ल्यूक फ्लेचर पूरी तरह फिट हैं और उन्हें डॉक्टर्स से मैदान पर उतरने की इजाजत मिल गई है। अपनी वापसी से पहले फ्लेचर ने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं कि मुझे एक बार फिर क्रिकेट खेलने की इजाजत मिल गई है। मैं और अच्छा महसूस करूंगा जब पहले की तरह सब कुछ सामान्य हो जाएगा। एक बार फिर से शानदार रहेगा कि मैं टीम के खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलूंगा और नेट्स पर प्रैक्टिस करूंगा। मैंने अस्पताल में सभी टेस्ट पास किए हैं और मेरी चोट पूरी तरह से ठीक है।’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ms-dhonis-one-decision-changed-rohit-sharmas-career-669572″][/link-to-post]

अपनी चोट को याद करते हुए फ्लेचर ने बयान दिया, ‘मुझे याद है कि मैंने गेंद फेंकी और हेन ने शॉट खेला। इसके बाद मुझे गेंद दिखी नहीं, मैंने उसे महसूस किया। मुझे लगता है कि मैं भाग्यशाली हूं क्योंकि गेंद मेरे सिर पर उस जगह लगी जहां दिमाग पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। अगर गेंद एक इंच इधर से उधर लगती तो हालात कुछ और ही होते। अगर गेंद सीधे मेरे मुंह पर लगती तो ना जाने क्या होता…मैं इस बारे में नहीं सोचना चाहता।’