×

उद्दंड क्रिकेटरों पर नकेल कसने के लिए अब क्रिकेट में आया नया नियम

मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट में दुर्व्यवहार पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रायोगिक तौर पर कार्ड प्रणाली अपनाने का फैसला किया है।

user-circle cricketcountry.com Written by Indo-Asian News Service
Last Updated on - February 11, 2016 5:41 PM IST

अंपायर बिली बाउडन ने पहले अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच में मैक्ग्रा को रेड कार्ड दिखाया था
अंपायर बिली बाउडन ने पहले अंतराष्ट्रीय टी-20 मैच में मैक्ग्रा को रेड कार्ड दिखाया था

लंदन। खेलों में दुर्व्यवहार पर रोकथाम के लिए फुटबॉल और हॉकी की तर्ज पर क्रिकेट में भी रेड और येलो कार्ड दिखाए जाने की तैयारी चल रही है। मैरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने क्रिकेट में दुर्व्यवहार पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रायोगिक तौर पर कार्ड प्रणाली अपनाने का फैसला किया है, जिसके तहत किसी खिलाड़ी को रेड कार्ड दिखाकर मैदान से बाहर कर दिया जाएगा या 10 ओवर के लिए पेनाल्टी बॉक्स में भेज दिया जाएगा। एमसीसी अभी इसे क्लब, विश्वविद्यालय और स्कूल स्तर पर शुरू करेगी। ये भी पढ़ें: जब बिली बाउडन ने क्रिकेट के मैदान पर दिखाए रेड और यलो कार्ड

इंग्लैंड में पिछले वर्ष कम से कम पांच मैच खिलाड़ियों के खराब बर्ताव के चलते रद्द करने पड़े थे। एमसीसी ने विश्व स्तर पर अंपायरों के संघों से विचार-विमर्श कर दुर्व्यवहार के चार स्तरों का निर्धारण कर उनके लिए आचार संहिता बनाई है। प्रस्ताव में चौथी श्रेणी के दुर्व्यवहार के अंतर्गत अंपायर को धमकी देना, किसी खिलाड़ी, अधिकारी या दर्शक पर हमला करना और नस्लीय टिप्पणी करना शामिल है। अगर बल्लेबाज इस श्रेणी के तहत दोषी पाया गया तो उसे रिटायर्ड आउट कर दिया जाएगा।

वहीं तीसरे श्रेणी के तहत दोषी पाए जाने पर किसी खिलाड़ी को 10 ओवर के लिए पेनाल्टी बॉक्स में भेज दिया जाएगा। इससे कमतर अपराध का दोषी पाए जाने पर संबंधित टीम पर पांच रन की पेनाल्टी लगाई जा सकती है। समाचार पत्र ‘द टेलीग्राफ’ के वेब पोर्टल पर प्रसारित रिपोर्ट में एमसीसी के विधि प्रमुख फ्रेजर स्टुअर्ट के हवाले से कहा गया है, “हम देख रहे हैं कि क्रिकेट में खिलाड़ियों का बर्ताव लगातार बदतर होता जा रहा है, जिसका निश्चित तौर पर इंग्लैंड सर्वाधिक शिकार है।”

TRENDING NOW

 

Tags: