- Home
- News
- Now sports stadium names will be after sportsmen too says irfan pathan after khel ratna award renamed on major dhyan chand 4869526
खेल अवॉर्ड का नाम बदला Irfan Pathan बोले- उम्मीद है अब स्टेडियमों का नाम भी बदलेगा
इरफान पठान ने कहा कि खिलाड़ियों के नाम पर अवॉर्ड का नाम रखना स्वागत योग्य कदम है लेकिन...
Published On Aug 06, 2021, 04:28 PM IST
Last UpdatedAug 06, 2021, 04:28 PM IST
देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का अब नाम बदल दिया गया है. अब देश का यह प्रतिष्ठित अवॉर्ड भारत के महानतम खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand) के नाम से जाना जाएगा. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने टि्वटर पर इसकी घोषणा की. पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों की ऐसी भावनाएं थीं कि इस अवॉर्ड का नाम भारतीय खेलों के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के नाम पर हों और इसलिए अब इस अवॉर्ड को अब मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार (Major Dhyan Chand Khel Ratna Award) के नाम से जाना जाएगा. केंद्र सरकार के इस फैसले की खूब तारीफ हो रही है.
इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान (Irfan Pathan) ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि अब स्टेडियमों का नाम भी खेल जगत की हस्तियों के नाम पर होगा. पठान ने ट्वीट करते हुए अपन यह बात कही. 36 वर्षीय इरफान पठान ने दो ट्वीट करते हुए यह बात कही.
https://twitter.com/IrfanPathan/status/1423562560897310725?s=20
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘बिल्कुल स्वागत योग्य है यह कदम. खिलाड़ी पहचान पा रहे हैं और अवॉर्ड का नाम उनके नाम पर रखा जा रहा है. उम्मीद करता हैं खेल में ऐसी कई चीजों की शुरुआत होगी.’
इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, ‘उम्मीद करता हूं कि भविष्य में खेलों के स्टेडियम भी खिलाड़ियों के नाम पर ही होंगे.’ बता दें भारत ने खेल जगत को कई हस्तियां दी हैं लेकिन युवा पीढ़ी को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए जो स्टेडियम बने हैं वह खिलाड़ियों के नाम पर न के बराबर ही हैं. पठान इसी बदलाव पर जोर दे रहे हैं.
हालांकि इसी साल की शुरुआत में अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम का का नाम उसके नवनिर्माण के बाद उसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया. पीएम मोदी के नाम पर स्टेडियम का नाम रखे जाने के बाद कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई थी, जबकि कई लोगों ने तब भी इसे सपॉर्ट किया था.