NZ VS SA: अपने घर पर बुरी तरह हारी न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका ने सात विकेट से रौंदा
NZ VS SA: अपने घर पर बुरी तरह हारी न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका ने सात विकेट से रौंदा
जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने इस टारगेट को 16.3 ओवर में हासिल कर लिया.
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - March 15, 2026 3:42 PM IST
NZ VS SA
NZ VS SA: एन. मोकोएना की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से साउथ अफ्रीका ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जीत के साथ शुरुआत की है. टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में ही न्यूजीलैंड को करारी हार का सामना करना पड़ा है. बे ओवल में खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हरा दिया. जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका 1-0 से आगे हो गई है.
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था,जो बिल्कुल गलत साबित हुआ.न्यूजीलैंड ने 36 रन पर 5 विकेट गंवा दिएय. इसमें अनुभवी बल्लेबाज डेवन कॉन्वे और टॉम लैथम के विकेट भी शामिल थे. शुरुआत में गिरे विकेटों का झटका न्यूजीलैंड नहीं झेल सका, पूरी टीम 14.3 ओवरों में 91 रन पर सिमट गई.
Add Cricket Country as a Preferred Source
न्यूजीलैंड के सात बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके
कीवी टीम की स्थिति और खराब हो सकती थी,अगर 7वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए जिमी नीशम ने 21 गेंदों पर 26 रन नहीं बनाए होते, टीम के 7 बल्लेबाज दो अंकों में प्रवेश नहीं कर सके. साउथ अफ्रीका की तरफ से एन मोकोएना ने 3.3 ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट लिए. इसके अलावा गेराल्ड कोएट्जे ने तीन ओवर में 14 रन देकर दो, ऑटनिल बार्टमैन ने तीन ओवर में 22 रन देकर दो और कप्तान केशव महाराज ने चार ओवर में 25 रन देकर दो विकेट लिए.
जीत के लिए 92 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को सात के स्कोर पर टोनी डे जॉर्जी के रूप में पहला झटका लगा. वह दो रन बनाकर आउट हुए, रुबिन हर्मन भी सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
कॉनर एस्टरहुइजन ने खेली 45 रन की नाबाद पारी
पारी की शुरुआत करने आए कॉनर एस्टरहुइजन ने 48 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 45 रन बनाकर साउथ अफ्रीका को सात विकेट से जीत दिला दी. साउथ अफ्रीका ने 16.3 ओवर में टारगेट को हासिल किया. डियान फॉरेस्टर 16 रन बनाकर नाबाद रहे. जेसन स्मिथ ने 10 रन का योगदान दिया.
केशव महाराज के नाम बड़ी उपलब्धि
अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर केशव महाराज ने इस मैच में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक अहम मील का पत्थर छुआ, जब उन्होंने साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए 50 T20I मैच पूरे किए. यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के खिलाफ बे ओवल में खेली गई पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच के दौरान हासिल हुई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.