×

एशिया कप के पहले मैच में लगा रिकॉर्डों का अंबार

धोनी ने टी20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए है

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 25, 2016 6:27 PM IST

टीम इंडिया © Getty Images
टीम इंडिया © Getty Images

टीम इंडिया ने अभी हाल ही में खेले गए अपने सभी टी20 मैच जीते है। भारतीय टीम ने एशिया कप का अपना पहला मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला और शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को उसी के जमीन पर 45 रनों से धुल चटाई। भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अभी हाल में खेले गए एशिया कप के पहले मैच के दौरान अपने नाम बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम किया। धोनी ने टी20 क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले खिलाड़ी बन गए है उन्होंने विकेट के पीछे 31 कैच पकड़ें है उनके बाद वेस्टइंडीज के खिलाड़ी दिनेश रामदीन आते है जिन्होंने विकेट के पीछे 30 कैच पकड़ें है। ये भी पढ़ें: जानिए किन भारतीय क्रिकेटरों ने किया प्रेम विवाह

भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह ने भी टी20 क्रिकेट में अपने नाम बेहतरीन रिकॉर्ड किया। युवी ने कल खेले गए टी20 क्रिकेट मैच में अपने 1000 रन पूरे किए। उनसे पहले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और सुरेश रैना ने टी20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे किए है। इस तरह से युवी भी 1000 रन पूरे करके एलिट क्लब में शामिल हो गए है। ये भी पढ़ें: फोर्ब्स एशिया की सूची में शीर्ष पर विराट कोहली

रोहित ऐसे पहले खिलाड़ी है जिन्होंने टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाए है। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने टी20 क्रिकेट में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए कल खेले गए मैच में 23 रन देकर 3 विकेट हासिल किया ये उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन हैं।

TRENDING NOW

हार्दिक पांड्या ने कल खेले गए मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए महज 18 गेंदों पर 31 रन बना डाले। भारतीय टीम ने अब तक खेले गए 7 टी20 मैचों में से 6 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है। वहीं भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने सभी टी20 मैच जीते हैं।