Nuwan Thushara Hat-trick: नुवान तुषारा ने BAN के खिलाफ हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी, श्रीलंका का टी-20 सीरीज पर कब्जा

Nuwan Thushara Hat-trick: नुवान तुषारा श्रीलंका के लिए टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. लसिथ मलिंगा दो बार यह कारनामा कर चुके हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 09, 2024, 07:43 PM IST

Published On Mar 09, 2024, 07:43 PM IST

Last UpdatedMar 09, 2024, 07:43 PM IST

Nuwan Thushara

(Photo credit- ICC Twitter)

सिलहट. नुवान तुषारा के टी-20 करियर के पहले हैट्रिक की मदद से श्रीलंका ने बांग्लादेश को तीसरे टी-20 मैच में 28 रन से हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है. श्रीलंका ने बांग्लादेश को उसके घर में मात दी है. नुवान तुषारा श्रीलंका के लिए टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं, वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे.

शनिवार को खेले गए मैच में श्रीलंका ने कुसल मेंडिस के 55 गेंद में 86 रन (06 चौके, 06 छक्के) की मदद से सात विकेट पर 174 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम 19.4 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई. इस जीत के साथ श्रीलंका ने टी-20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है. नुवान तुषारा की धारदार गेंदबाजी ने बांग्लादेश को पूरी तरह पस्त कर दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश की पारी के चौथे ओवर में किया कारनामा

बांग्लादेश की पारी के चौथे ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर लगातार विकेट लेकर नुवान तुषारा ने हैट्रिक पूरी की. ओवर की दूसरी गेंद बैक ऑफ द लेंथ गेंद थी, जिसे नजमुल हसन शांतो समझ नहीं सके और बॉल ऑफ स्टंप ले उड़ी. नए बल्लेबाज के लिए ओवर की तीसरी गेंद स्टंप की लाइन में तेज गति से आई, बल्लेबाज तौहिद ह्र्दय डिफेंस करने गई, मगर वह स्विंग से चकमा खा गए और गेंद ऑफ स्टंप पर जा टकराई. वहीं ओवर की चौथी बॉल महमुदूल्लाह के पैर पर जाकर लगी, अंपायर ने आउट दिया, मगर महमूदुल्लाह ने इस पर डीआरएस लिया. अंपायर कॉल में महमूदुल्लाह को वापस जाना पड़ा.

नुवान तुषारा ने चार ओवर के स्पेल में एक मेडन के साथ 20 रन देकर पांच विकेट चटकाए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. नुवान तुषारा श्रीलंका के लिए टी-20 में हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज हैं. लसिथ मलिंगा दो बार यह कारनामा कर चुके हैं.

टी-20 में हैट्रिक लेने वाले श्रीलंकाई गेंदबाज

थिसारा परेरा vs भारत- 2015/16

लसिथ मलिंगा vs बांग्लादेश- 2016/17

लसिथ मलिंगा vs न्यूजीलैंड- 2019

अकिला धनंजय vs वेस्टइंडीज- 2020/21

वानिंदु हसरंगा vs साउथ अफ्रीका- 2021/22

नुवान तुषारा vs बांग्लादेश- 2024

आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं तुषारा

नुवान तुषारा आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा है. उन्हें ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 4.8 करोड़ में खरीदा था. उनका एक्शन लसिथ मलिंगा से मिलता जुलता है.

Editor's Pick