- क्रिकेट न्यूज़
- News
- NZ Colin Munro retires from international cricket after T20 WC snub
न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज कॉलिन मुनरो ने क्रिकेट को कहा अलविदा
T20 वर्ल्ड कप 2024 का 1 जून से आगाज होना है जिसमें कोलिन मुनरो कीवी टीम का हिस्सा नहीं होंगे. मुनरो को टीम में शामिल नहीं किया गया और अब उन्होंने संन्यास का ऐलान कर दिया है.
Published On May 10, 2024, 01:19 PM IST
Last UpdatedMay 10, 2024, 01:19 PM IST
PIC- @BLACKCAPS
क्राइस्टचर्च। T20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह नहीं बना पाने वाले न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ कॉलिन मुनरो ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. 2020 से ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेलने वाले मुनरो ने खुद को वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध घोषित किया था.. न्यूज़ीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने पिछले दिनों टीम की घोषणा करते हुए कहा था कि मुनरो के नाम की चर्चा तो हुई थी, लेकिन इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ की जगह नहीं बन पाई.
37 वर्षीय मुनरो के नाम न्यूज़ीलैंड के लिए 123 अंतर्राष्ट्रीय मैच दर्ज है और वह पिछले चार साल से सिर्फ़ फ़्रैंचाइज़ क्रिकेट खेल रहे हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह आगे भी फ़्रैंचाइज़ क्रिकेट खेलते रहेंगे.
मुनरो ने कहा, “न्यूज़ीलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलना मेरे करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है और मुझे हमेशा इस पर गर्व रहेगा. मुझे उम्मीद थी कि फ्रैंचाइजी क्रिकेट के फॉर्म से मैं टीम में वापस लौटूंगा, लेकिन चूंकि अब ऐसा नहीं होने वाला इसलिए मैं आधिकारिक रूप से संन्यास की घोषणा करता हूं.”
मुनरो ने न्यूज़ीलैंड के लिए एक टेस्ट, 57 वनडे और 65 टी20 खेले हैं और उनके नाम वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ एक टी20 मैच में शतक भी दर्ज है. उन्होंने श्रीलंका के ख़िलाफ़ 14 गेंदों में अर्धशतक लगाया था, जो कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड है.