• Home
  • News
  • Nz cricketer ian obrien is asking for money from people to arrange ticket to return uk 3981960

घर लौटने की टिकट के बंदोबस्त के लिए लोगों से पैसे मांग रहा है कीवी क्रिकेटर

न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इयान ओ'ब्रायन को तीन फ्लाइट्स रद्द होने के बाद यूके जाने के टिकट के लिए लोगों से पैसा मांगना पड़ रहा है।

Edited By : India.com Staff |Mar 26, 2020, 03:59 PM IST

Published On Mar 26, 2020, 03:59 PM IST

Last UpdatedMar 26, 2020, 03:59 PM IST

ब्रिटेन में अपने परिवार से मिलने को बेताब न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज इयान ओ’ब्रायन को वापसी की टिकटों के लिए लोगों से पैसा मांगना पड़ रहा है क्योंकि कोविड 19 महामारी के चलते उनकी उड़ान रद्द हो गई थी। ओब्रायन ट्विटर के जरिये लोगों से मदद की गुहार लगा रहे हैं।

उन्होंने ट्वीट किया ,‘‘ब्रिटेन वापसी की उड़ान लेने के लिए पैसे का बंदोबस्त करने की कोशिश में जुटा हूं। अगर कोई स्काइप या वीडियो कॉल पर क्रिकेट, राजनीति, खाना, सचिन, मानसिक स्वास्थ्य किसी भी बारे में बात करना चाहता है और कुछ डॉलर दे सकता है तो मैं तैयार हूं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

न्यूजीलैंड के लिए 22 टेस्ट, 10 वनडे और चार टी20 खेल चुके ओब्रायन अब परिवार के साथ ब्रिटेन में रहते हैं। वो मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मसले के लिए न्यूजीलैंड आए थे। उन्होंने पहले चिंता जताई थी कि उनकी पत्नी फेफड़े की बीमारी से जूझ रही है। जिससे संक्रमित होने का खतरा अधिक है।

Editor's Pick