• Home
  • News
  • nz pacer trent boult keen to lift world cup after misses in 2015 2019

एक साल बाद टीम में वापसी करने वाले ट्रेंट बोल्ट वर्ल्ड कप जीतने के लिए बेताब

कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए एक साल के बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी की.

Edited By : Vanson Soral |Aug 11, 2023, 03:18 PM IST

Published On Aug 11, 2023, 03:18 PM IST

Last UpdatedAug 11, 2023, 03:18 PM IST

Trent Boult-New Zealand

PIC Credit- Blackcaps

लंदन। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पिछले दो वर्ल्ड कप 2015 और 2019 में टीम के खिताब के करीब पहुंचकर चूकने की निराशा से गुजरे हैं लेकिन अब वह इस बार भारत में होने वाले महासमर में यह मौका गंवाना नहीं चाहते.

न्यूजीलैंड को 2015 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी जबकि इसके चार साल बाद टीम इंग्लैंड से हार गयी थी. बोल्ट ने कहा, ‘‘हमेशा मेरे दिमाग में यह बात रही कि मैं वापसी करूं और वनडे वर्ल्ड कप में खेलने पर काम करूं. मैं इसमें खेलने के लिए बेताब हूं और उम्मीद करता हूं कि बड़ी भूमिका निभाऊंगा. मैं सिर्फ एक चमचमाती चीज (ट्राफी) उठाना चाहता हूं जिसके करीब हम चार साल पहले पहुंचे थे.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बोल्ट शानदार फॉर्म में

बोल्ट ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए एक साल के बाद न्यूजीलैंड की वनडे टीम में वापसी की. 99 वनडे में उन्होंने 187 विकेट चटकाये हैं. बोल्ट ने अमेरिका में शुरुआती मेजर लीग क्रिकेट में एमआई (मुंबई इंडियंस) न्यूयॉर्क को ट्रॉफी दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी जिसमें वह टूर्नामेंट के सर्वाधिक विकेट झटकने वाले गेंदबाज रहे.

34 वर्षीय कीवी ने पिछले 1 साल के दौरान 35 अंतरराष्ट्रीय मैच मिस किए जिसका उन्हें थोड़ा पछतावा भी है. उन्होंने कहा, “जिंदगी छोटी है, हर चीज का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए. लगभग 12 महीने रोमांचक रहे हैं. एमआई न्यूयॉर्क (एमएलसी) के साथ ट्रॉफी उठाकर मैंने वहां बहुत अच्छा समय बिताया.

‘मेरे लिए वर्ल्ड कप टॉप पर’

उन्होंने कहा, “मैं अभी भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का बहुत सम्मान करता हूं; यह किसी भी बच्चे के सपने के रूप में क्रिकेट खेलने की कोशिश में एक बड़ी भूमिका निभाता है. मेरी राय में वर्ल्ड कप का विचार अभी भी टॉप पर है.”

इनपुट- पीटीआई भाषा

Editor's Pick