add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

NZ VS AFG T20 World Cup 2026: टिम शेफर्ट का अर्धशतक, न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए, न्यूजीलैंड की टीम ने इस टारगेट को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया. टिम शेफर्ट ने 42 बॉल में 65 रन की पारी खेली.

NZ VS AFG
NZ VS AFG

NZ VS AFG: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के साथ शुरुआत की है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए. गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए. सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 रन का योगदान दिया. न्यूजीलैंड की टीम ने इस टारगेट को 17.5 ओवर में हासिल कर लिया. टिम शेफर्ट ने 42 बॉल में 65 रन की पारी खेली.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, जियाउर रहमान शरीफी

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), जेम्स नीशम, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को पांच विकेट से हराया

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: राशिद खान ने तोड़ी साझेदारी, न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: राशिद खान ने तोड़ी साझेदारी, न्यूजीलैंड का तीसरा विकेट गिरा. ग्लेन फिलिप्स 42 रन (25 गेंद) के स्कोर पर बोल्ड हो गए. 9.2 ओवर में 88 रन के स्कोर पर न्यूजीलैंड के तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं.

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का टारगेट

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रन का टारगेट. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 20 ओवर में छह विकेट पर 182 रन बनाए. गुलबदीन नईब ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए. सेदिकुल्लाह अटल ने 29 और रहमानुल्लाह गुरबाज ने 27 रन का योगदान दिया.

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: रहमानुल्लाह गुरबाज आउट, अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: रहमानुल्लाह गुरबाज 27 रन की पारी खेलकर आउट, अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा. लॉफी फर्ग्युसन ने एक ओवर में चटकाए दो विकेट.

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: अफगानिस्तान ने गंवाया पहला विकेट

NZ VS AFG T20 World Cup 2026 Live: 30 रन (5.1 ओवर) के स्कोर पर अफगानिस्तान ने गंवाया पहला विकेट. इब्राहिम जादरान 10 रन की पारी खेलकर लॉकी फर्गुसन का शिकार बने.