• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • NZ vs ENG: इंग्‍लैंड के हाथ से फिसला जीता हुआ मैच, टी20 सीरीज में न्‍यूजीलैंड की 2-1 से बढ़त

NZ vs ENG: इंग्‍लैंड के हाथ से फिसला जीता हुआ मैच, टी20 सीरीज में न्‍यूजीलैंड की 2-1 से बढ़त

न्‍यूजीलैंड ने मेहमान टीम को जीत के लिए 181 रनों का लक्ष्‍य दिया। इंग्‍लैंड को 14 रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 05, 2019, 01:45 PM IST

Published On Nov 05, 2019, 01:45 PM IST

Last UpdatedNov 05, 2019, 01:45 PM IST

Colin de Grandhomme @ Twitter

Colin de Grandhomme @ Twitter

New Zealand vs ENgland: कॉलिन डी ग्रैंडहोम  की 35 गेंद पर 55 रन की धमाकेदार पारी के दम पर मेजबान न्‍यूजीलैंड ने टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 14 रन से मात दी।

न्यूजीलैंड द्वारा दिए 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 15वें ओवर में दो विकेट पर 139 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। तेज गेंदबाजों लोकी फर्ग्यूसन (25 रन पर दो विकेट) और ब्लेयर टिकनर (25 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी ने इंग्‍लैंड के जबड़े से जीत छीन ली। पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 166/7 रन ही बना सकी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- भारत-बांग्लादेश दूसरे टी20 पर मंडरा रहा है ‘महा’ खतरा

इस जीत के साथ ही न्‍यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से बढ़त बन ली है। इंग्लैंड की ओर से सलामी बल्लेबाज डेविड मालन (David Malan) ने 55 रन की पारी खेलने। सा‍थ ही उन्‍होंने दूसरे विकेट के लिए जेम्स विंस (49) के साथ मिलकर 63 रन की अहम साझेदारी बनाई।

न्यूजीलैंड ने ग्रैंडहोम (35 गेंद में 55 रन) के अर्धशतक की बदौलत सात विकेट पर 180 रन बनाए। ग्रैंडहोम ने रॉस टेलर (24 गेंद में 24 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 66 रन की साझेदारी भी की।

इंग्लैंड ने क्षेत्ररक्षण में पहले दो मैचों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाजी में अनुशासन की कमी दिखी। टीम ने आठ वाइड और दो नोबाल फेंकी।

मार्टिन गुप्टिल ने सात चौकों की मदद से 17 गेंद में 33 रन बनाकर न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाई। वह हालांकि पैट ब्राउन की गेंद पर टाम कुरेन को कैच दे बैठे।

पढ़ें:- इंडिया सी को हराकर इंडिया बी ने जीती देवधर ट्रॉफी

चार गेंद बाद कुरेन ने सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो को भी साकिब महमूद के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने छह रन बनाए। डेब्‍यू कर रहे लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ने अपनी पांचवीं ही गेंद पर टिम सीफर्ट (07) को बोल्ड कर दिया जिससे आठवें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 69 रन हो गया।

ग्रैंडहोम और टेलर ने इसके बाद पारी को संवारा। ग्रैंडहोम ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए अपनी पारी में पांच चौके और तीन छक्के मारे। कुरेन ने ग्रैंडहोम को लांग आन पर टाम बेनटन के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा।

Editor's Pick