- Home
- News
- Nz vs sa 1st test tim southees five wickets haul help new zealand won 2nd test match against south africa after 18 years 5248143
NZ vs SA, 1st Test: टिम साउदी ने झटके पांच विकेट; न्यूजीलैंड ने 18 साल बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच जीता
न्यूजीलैंड ने 18 साल के बाद दक्षिण अफ्रीका को पहला टेस्ट हराकर दो मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
Published On Feb 19, 2022, 03:16 PM IST
Last UpdatedFeb 19, 2022, 03:16 PM IST
हेग्ले ओवल में खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच तेज गेंदबाज टिम साउदी (Tim Southee) के शानदार पांच विकेट हॉल की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को एक पारी और 276 रनों से हरा दिया।
डीन एल्गर की अगुवाई वाली टीम ने अपनी दो पारियों में कुल 91 ओवरों का सामना किया, जिसमें न्यूजीलैंड ने बड़ी जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 12 अंक हासिल किए।
दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन की शुरूआत बैकफुट पर की, न्यूजीलैंड टीम ने 387 रन का टारगेट दिया था। दूसरी पारी करने उतरी टीम 111 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के मध्य क्रम के बल्लेबाज टेम्बा बावुमा (41) एकमात्र ऐसे खिलाड़ी रहे, जिन्होंने काफी देर तक रन बटोरने में टीम की मदद की, लेकिन वे भी ज्यादा देर तक क्रीज में टिक नहीं पाए और 41 रन बनाकर वैगनर के ओवर में एलबीडब्ल्यू आउट हो गए।
साउदी ने न्यूजीलैंड में अपना 200वां विकेट हासिल किया जब उन्होंने काइल वेरेन (30) को आउट किया। उन्होंने कगिसो रबाडा (0) का विकेट चटकाकर जल्दी से 200 के आकड़े में एक विकेट और जोड़ा।
दूसरी पारी में टिम साउदी ने सलामी बल्लेबाज सरेल एरवी (0), ऐडन मार्कम (2), विकेटकीपर किल वैरीन्नी (30), रबाडा (0) और स्टूरमान (11) का विकेट चटकाया। वहीं, गेंदबाज हेनरी ने दो विकेट चटकाए, जिसमें एलगर (0) और डसैन (9) का विकेट चटकाया।
वहीं, नील वैगनर ने भी दो विकेट चटकाए, जिसमें बावुमा (41) और जानसेन (10) का विकेट शामिल है। किल जैमिशन ने एक विकेट चटकाया, जिसमें हामजा (6) का विकेट शामिल था।
ये दूसरा मौका है जब न्यूजीलैंड ने अफ्रीका टीम को एक टेस्ट में हराया है। पहली बार टीम ने 18 साल पहले ऑकलैंड में ये कारनामा कर दिखाया था। टीम ने दो मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है।
दूसरा मैच 25 फरवरी से एक मार्च के बीच हेगले ओवल में खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में क्लीन स्वीप से बचने के लिए दूसरे मैच में जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।