Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 17, 2026 5:07 PM IST

हैमिल्टन: पहला मैच हारने के बाद न्यूजीलैंड पर बहुत दबाव था. लेकिन मंगलवार को खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में न्यूजीलैंड ने धमाकेदार वापसी की. अपने गेंदबाजों के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को घुटने पर ला दिया और मुकाबला अपने नाम किया. मंगलवार को सेडन पार्क में खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 68 रनों से हराया. न्यूजीलैंड से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम सिर्फ 15.3 ओवर में 107 रन बनाकर सिमट गई. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है.
176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 12 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हुए. वियान मुल्डर भी 16 रन बनाकर मिचेल सैंटनर का शिकार बने. टॉनी डी जॉर्जी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा, और वह 4 गेंदों में सिर्फ एक ही बना सके. रुबिन हरमन 12 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेसन स्मिथ 12 रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बेन सियर्स को कैच देकर पवेलियन लौटे.
जॉर्ज लिंडे ने 12 गेंदों में 33 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिल सका. केशव महाराज और नकोबानी मोकोएना बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. गेंदबाजी में न्यूजीलैंड की ओर से बेन सियर्स ने सिर्फ 14 रन खर्च करते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, लॉकी फर्ग्यूसन ने 3.3 ओवर के स्पेल में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए.
Series level! Lockie Ferguson and Ben Sears bag three wickets apiece to seal a strong victory at Seddon Park. 👌
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 17, 2026
Next stop: Eden Park, Friday 20 March. All the scores 👉 https://t.co/3YsfR1Y3Sm or the NZC app 📲#NZvSA | 📸 @photosportnz pic.twitter.com/K1GDIRrPBf
इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 175 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए. टीम की तरफ से डेवोन कॉनवे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 49 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रन बनाए. टॉम लाथम 11 रन बनाकर आउट हुए, तो टिम रॉबिन्सन को जॉर्ज लिंडे ने महज 1 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन भेजा. निक केली ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए, तो कप्तान मिचेल सैंटनर ने 14 गेंदों में 20 रनों का योगदान दिया. अंत के ओवरों में जोश क्लार्कसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 9 गेंदों में 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से गेंदबाजी में वियान मुल्डर ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले, जबकि गेराल्ड कोएत्जी और केशव महाराज ने एक-एक विकेट चटकाया.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
