वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 नहीं खेल सकेंगे ट्रेंट बोल्ट

तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट हाल ही में मुंबई इंडियंस को पांचवां आईपीएल खिताब जिताने का बाद न्यूजीलैंड लौटे हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 14, 2020, 10:04 AM IST

Published On Nov 14, 2020, 10:04 AM IST

Last UpdatedNov 14, 2020, 10:04 AM IST

ट्रेंट बोल्ट (IANS)

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का वेस्टइंडीज के साथ होने वाली टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में खेलना तय नहीं है। ये मैच ऑकलैंड में 27 नवम्बर को खेला जाना है और आईपीएल खेलकर यूएई से लौटने के बाद बोल्ट क्राइस्टचर्च में ही क्वारंटीन हैं। वो 14 दिनों तक आइसोलेशन में रहेंगे।

न्यूजीलैंड वेबसाइट से बातचीत में बोल्ट ने कहा, “ये मेरा पसंदीदा फॉर्मेट है और मैं ये सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं इसके लिए तैयार हूं। अगर मैं टी20 में शामिल हो सकता हूं, तो ये शानदार होगा लेकिन हम उसके शुरू होने से ठीक एक दिन पहले (आईसोलेशन) खत्म कर रहे हैं इसलिए मैं निश्चित नहीं हूं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आइसोलेशन खत्म होने के बाद और पहले मैच की शुरुआत में काफी कम समय रह जाता है क्योंकि आइसोलेशन 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में बोल्ट का फिजिकल फिटनेस साबित करना थोड़ा मुश्किल होगा।

IPL 2020: पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ ने बताया मुंबई इंडियंस की सफलकता का राज

बोल्ट कहा है कि पहले मुकाबले में उनका खेलना तय नहीं है और जहां तक उनकी अपनी बात है तो वो दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज को टारगेट करके चल रहे हैं। टेस्ट सीरीज के मुकाबले हेमिल्टन और वेलिंग्टन में खेले जाने हैं।

बोल्ट हाल ही में यूएई में आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में मुंबई इंडियंस को पांचवां खिताब जिताकर लौटे हैं। बोल्ट ने इस भारतीय टूर्नामेंट में मुंबई के लिए खेलते हुए 15 मैचों में 25 विकेट लिए थे।

Editor's Pick