- क्रिकेट न्यूज़
- News
- NZ vs WI: Jason Holder wants Carlos Brathwaite to repeat his inning ahead
NZ vs WI: ब्रेथवेट की विस्फोटक पारी पर कप्तान जेसन होल्डर ने दी प्रतिक्रिया, बोले..
ब्रेथवेट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 101 रन पारी खेली। हालांकि टीम को जीत दिलाने से वो पांच रन से चूक गए।
Published On Jun 23, 2019, 04:41 PM IST
Last UpdatedJun 23, 2019, 04:41 PM IST
Carlos Brathwaite @ Cricket World cup
वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने हरफनमौला कार्लोस ब्रेथवेट से ऐसी और पारियां खेलने की उम्मीद जतायी जिससे उनकी टीम विश्व कप 2019 के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बेहद करीब पहुंच गयी थी।
पढ़ें:- BCCI ने कोहली-बुमराह को वर्ल्ड कप के बाद इस सीरीज से दिया आराम
जीत के लिए 292 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट पर 164 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी लेकिन ब्रेथवेट की 82 गेंद में 102 रन की पहली शतकीय पारी से टीम जीत के काफी करीब पहुंच गयी थी। वह जिमी नीशाम के 49वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लगाने की कोशिश में सीमारेखा के पास कैच आउट हो गये।
न्यूजीलैंड ने यह मुकाबला पांच रन से अपने नाम किया और वेस्टइंडीज के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग बंद हो गया। होल्डर ने कहा, ‘‘उनके खेलने का तरीका शानदार है। वह अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते। वह अभ्यास के दौरान भी काफी मेहनत करते है। उनकी इस पारी से मुझे कोई आश्चर्य नहीं है। मुझे लगता है कि यहां जो भी मौजूद है वह उनसे फिर से ऐसी पारी देखना चाहेगा।’’
पढ़ें:- विराट कोहली पर ICC ने लगाया जुर्माना, जरूरत से ज्यादा की थी अपील
पहले बल्लेबाजी के दौरान केन विलियमसन की 154 गेंद पर 148 रन की पारी की मदद से न्यूजीलैंड ने 291/8 रन बनाए। जवाब में विंडीज 286 रन पर ऑलआउट हो गई। विंडीज के लिए क्रिस गेल ने 87 और शिमरोन हेटमेयर ने 54 रन की पारी खेली।