UAE से लौटते ही केन विलियमसन ने शुरू किया अभ्यास, इस टीम के खिलाफ है मुकाबला
न्यूजीलैंड के तमाम बड़े क्रिकेटर्स ने नेट्स में अभ्यास शुरू कर दिया है।
Published On Nov 17, 2020, 08:13 PM IST
Last UpdatedNov 17, 2020, 08:13 PM IST
Kane williamson @ Twitter
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) में हिस्सा लेकर यूएई से लौटकर क्वारंटीन में जाने वाले न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने मंगलवार को लिंकन में पहली बार अभ्यास किया। न्यूजीलैंड के कोच गैरी स्टीड ने इन खिलाड़ियों के नेट्स पर वापसी पर खुशी जाहिर की।
आकाश चोपड़ा ने MS Dhoni को टीम से निकाल बाहर करने का दिया सुझाव, बोले- ऐसा करने से CSK…
केन विलियम्सन, ट्रेंट बाउल्ट, जिमी नीशम, लोकी फग्र्य्रूसन, मिशेल सैंटनर और टिम सीफर्ट बीते शुक्रवार को यूएई से कैरेबियाई खिलाड़ियों के साथ यहां पहुंचे थे और तुरंत क्वारंटीन में चले गए थे।
न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 27 नवम्बर से होगी। जो खिलाड़ी यूएई से लौटे हैं, वे हालांकि अपना क्वारंटीन 26 नवम्बर को पूरा कर रहे हैं।
2021 से पहले इन खिलाड़ियों से दूरी बना सकती हैं फ्रेंचाइजी, जानें पूरी डिटेल
बाउल्ट और विलियम्सन को टी20 से आराम दिया गया है जबकि नीशम, शीफर्ट और फग्र्यूसन को टी20 टीम में शामिल किया गया है। कीवी टीम को टी20 सीरीज के बाद वेस्टइंडीज के साथ दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
भारत की टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। 27 नवंबर से भारत को ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वनडे सीरीज की शुरुआत करनी है। 17 दिसंबर से दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है।