ODI World Cup Qualifier: जिम्बाब्वे ने नेपाल को धोया, वेस्टइंडीज ने USA को दी मात

वेस्टइंडीज ने चार खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अमेरिका को 39 रन से शिकस्त दी.

Edited By : Press Trust of India |Jun 18, 2023, 11:03 PM IST

Published On Jun 18, 2023, 11:03 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2023, 11:03 PM IST

WI vs USA

WI vs USA

हरारे। कप्तान क्रेग एर्विन की नाबाद 121 रन की पारी से जिम्बाब्वे ने रविवार को यहां वनडे वर्ल्ड कप क्वालीफायर में अपना अभियान नेपाल पर आठ विकेट की आसान जीत से शुरू किया. वेस्टइंडीज ने चार खिलाड़ियों की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अमेरिका को 39 रन से शिकस्त दी.

जॉनसन चार्ल्स (66), शाई होप (54), रॉस्टन चेज (55) और जेसन होल्डर (56) के अर्धशतकों से 49.3 ओवर में 297 रन बनाने के बाद गजानंद सिंह (नाबाद 101) की नाबाद शतकीय पारी के बाद भी अमेरिका को सात विकेट पर 258 रन पर रोक दिया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

नेपाल ने सलामी बल्लेबाजी कुशल भुर्तेल के 99 रन के दम पर आठ विकेट पर 290 रन बनाये लेकिन जिम्बाब्वे ने एर्विन और शॉन विलियम्स (नाबाद 102) के बीच तीसरे विकेट के लिए 164 रन की अटूट साझेदारी से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया.

 

क्रेग इरविन ने 128 गेंदों पर 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 121 रनों की नाबाद पारी खेली जबकि सीन विलियम्स ने 70 गेंदों पर 13 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 102 रन बनाए. इसके साथ ही सीन विलियम्स जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए.

जिम्बाब्वे के लिए वनडे में सबसे तेज शतक (गेंदें)

  • 70 – 2023 में सीन विलियम्स बनाम नेपाल
  • 73 – 2022 में रेजिस चकबवा बनाम बांग्लादेश
  • 77 – 2019 में सीम विलियम्स बनाम यूएई
  • 79 – 2015 में ब्रेंडन टेलर बनाम आयरलैंड
  • 81 – 2022 में सिकंदर रजा बनाम बांग्लादेश

इरविन और सीन के बीच 166 रनों की साझेदारी हुई जो जिम्बाब्वे की ओर से वनडे क्रिकेट में तीसरे विकेट के लिए हुए सबसे बड़ी साझेदारी है.

जिम्बाब्वे के लिए वनडे में तीसरे विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी

  • 181-ततेंडा तैबू/क्रेग एर्विन बनाम कनाडा, 2011 WC
  • 166*-क्रेग विशार्ट/ग्रांट फ्लावर बनाम नामीबिया, 2003 WC
  • 164* -क्रेग एरविन/सीन विलियम्स बनाम नेपाल, 2023 वर्ल्ड कप क्वालिफायर
  • 161 -सोलोमन मायर/सीन विलियम्स बनाम श्रीलंका, 2017

Editor's Pick